सिंगापुर जाना चाहते हैं तो जरूर पढ़े ये अच्छी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी से सिंगापुर के लिए पहली सीधी उड़ान सेवा बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। विमान के पारंपरिक स्वागत के बाद अमौसी एयरपोर्ट से रात 9:45 बजे टाइगर एयरलाइंस की फ्लाइट रवाना हुई। 180 यात्रियों की क्षमता वाले इस विमान में सभी सीटें इकोनॉमी क्लास की हैं।
इसमें पहले दिन 168 लोगों ने यात्रा की। वहीं सिंगापुर से लखनऊ आए यात्रियों की अगवानी करने राज्यमंत्री व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास अभिषेक मिश्रा एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सिंगापुर की सीधी उड़ान से लखनऊ के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
तीन दिन मिलेगी सिंगापुर की फ्लाइट
एयरलाइंस के अधिकारियों के मुताबिक, यह यात्रा फ्लाइट ए-320 एयरबस से होगी। लखनऊ से फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन रविवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार रात नौ बजे उड़ान भरेगा। इन दिनों में ही सिंगापुर से लखनऊ आएगी।
यह यात्रा पांच घंटे पांच मिनट की होगी। किराया भी अभी कम रहेगा। एयरलाइंस ऑफर में 19,999 रुपये जाने-आने का किराया है। हालांकि इसमें बैग ले जाने का चार्ज अलग से देना होगा।
एयरपोर्ट के निदेशक एससी होता ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर खराब मौसम के चलते बृहस्पतिवार को सिंगापुर से फ्लाइट 45 मिनट देर से पहुंची। इससे यह अपने निर्धारित समय 8 बजे की जगह 8:45 बजे शाम को अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इसकी के चलते सिंगापुर की उड़ान में भी देरी हुई।