फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Diploma course in Ram Katha.

पहले डिप्लोमा लीजिए, फिर सुनाइए 'रामकथा'

Sun, 05 Apr 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 05 Apr 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
Diploma course in Ram Katha.

‘सिया राम मय सब जग जानी, करहु प्रनाम जोरि जुग पानी’। रामकथा कहने वालों के इच्छुक लोगों को इसकी पढ़ाई कराई जाएगी। अयोध्या शोध संस्थान ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। देश में यह अपनी किस्म का पहला कोर्स बताया जा रहा है।

विज्ञापन


अयोध्या शोध संस्थान की ओर से इस कोर्स को मान्यता समेत कई बिंदुओं का प्रस्ताव बीते दिनों शासन को भेज दिया गया है। वहां से मुहर लगते ही यह पाठ्यक्रम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


संस्थान के निदेशक वाईपी सिंह ने बताया कि अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद के सहयोग से छह महीने का डिप्लोमा कोर्स चलाया जाएगा। स्नातक के बाद इसमें दाखिला लिया जा सकेगा। इसमें अभी उम्र सीमा की बाध्यता नहीं रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोशिश रहेगी कि इसकी फीस उतनी ही रहे ताकि जेब पर भारी न पड़े। दूसरे देशों में भी एक दशक से रामकथा वाचकों की मांग तेजी से बढ़ी है। इसे देखते हुए अंग्रेजी में भी पढ़ाई की सुविधा रहेगी।

इस तरह का होगा पाठ्यक्रम

Diploma course in Ram Katha.

आला अधिकारियों की मानें तो कोर्स में कथा की तीनों व्यास शैलियों राम, कृष्ण और शिव का जिक्र रहेगा लेकिन रामकथा के बारे में विस्तार से पढ़ाया जाएगा।

रामचरितमानस के सभी कांड, प्रसंग, उनकी व्याख्या, शास्त्रों व पुराणों से संबंध भी इसमें शामिल रहेगा। प्रतिष्ठित कथावाचकों का लाइव डिमांस्ट्रेशन सत्र भी शामिल किया जा सकता है।

मॉरीशस व नैरोबी से आई रामलीला की डिमांड

अयोध्या की रामलीला देखने के लिए विदेशों से भी डिमांड आने लगी है। संस्थान केनिदेशक ने बताया कि बीते दिनों मॉरीशस और नैरोबी से इसके लिए मांग पत्र आए हैं। इस बारे में योजना बन रही है। जुलाई-अगस्त में मंचन हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed