{"_id":"5cd2eaf6bdec22070352a80b","slug":"dios-changes-school-timing-due-to-excess-summer-heat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तेज गर्मी के कारण डीआईओएस ने बदला स्कूलों का समय, 10 मई से रहेंगी यह टाइमिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज गर्मी के कारण डीआईओएस ने बदला स्कूलों का समय, 10 मई से रहेंगी यह टाइमिंग
Wed, 08 May 2019 09:38 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 08 May 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
गरम हवा से बचने के लिए छाता में बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया। गर्मी की इस तीव्रता को देखते हुए डीआईओएस ने स्कूलों के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। अब कक्षा 12 तक के स्कूल सुबह 7 से 11 बजे तक ही चलेंगे। राजधानी के सभी स्कूलों को यह निर्देश जारी करते हुए कहा गया कि 10 मई से नया स्कूल टाइम लागू होगा।
इससे पहले 29 अप्रैल को डीएम ने स्कूलों के समय को लेकर दिशा निर्देश जारी किए थे। नए आदेश के अनुसार कक्षा 10 तक के सरकारी विद्यालय दोपहर 12 बजे तक बंद होते थे। सरकारी विद्यालयों में कक्षा 10 तक का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक था। वहीं कक्षा 11 और 12 का समय दोपहर 1 बजे तक रखा गया था।

तपिश संग गर्म हवाओं ने झुलसाया, पारा 43 पार
धूप की तल्खी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को भी इसकी तपिश संग दोपहर में चली गर्म हवाओं के थपेड़ों ने सभी को झुलसाया। तेज धूप सुबह आठ बजे से ही परेशान करने लगी थी।
इससे दिन का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राजधानी में मौसम साफ रहने और तेज धूप के साथ दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी के आसार जताए हैं। इससे और तपन बढ़ेगी। मौसम का यह गर्म मिजाज फिलहाल कुछ और दिन ऐसा ही बना रहेगा।