{"_id":"83dbd575756c25eca452108a7149c938","slug":"dimple-yadav-in-uttar-pradesh-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट पढ़ते अखिलेश को एकटक निहारती रहीं डिंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट पढ़ते अखिलेश को एकटक निहारती रहीं डिंपल
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 21 Jun 2014 08:34 AM IST
विज्ञापन
बजट सत्र में जब सभी मुख्यमंत्री अखिलेश के भाषण को ध्यानपूर्वक सुन रहे थे, वहीं डिंपल का ध्यान बजट पर कम अखिलेश पर ज्यादा था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जब मुख्यमंत्री बजट पेश कर रहे थे, उस वक्त उनकी पत्नी और सांसद डिंपल यादव भी राज्यपाल दीर्घा में मौजूद थीं।
डिंपल ने अखिलेश के भाषण को ध्यान से सुना और कई बार तो वह पति अखिलेश को निहारती भी रहीं।
डिंपल के अलावा भाजपा सांसद जगदंबिका पाल, योजना आयोग के उपाध्यक्ष नवीन चंद्र वाजपेयी, मुख्य सचिव आलोक रंजन, प्रमुख सचिव वित्त राहुल भटनागर, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव राकेश गर्ग, प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल समेत कई अन्य नेता व वरिष्ठ अधिकारी भी राज्यपाल दीर्घा में बैठे थे।