फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dimple yadav in race to become next chief minister

सीएम अखिलेश की सांसद बीवी बनेंगी मुख्यमंत्री की दावेदार?

Thu, 09 Jul 2015 08:58 AM IST
रजा शास्त्री/अमर उजाला,देहरादून
रजा शास्त्री/अमर उजाला,देहरादून Updated Thu, 09 Jul 2015 08:58 AM IST
विज्ञापन
Dimple yadav in race to become next chief minister

यूपी के सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का नाम भी अगले चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए सामने आ रहा है। उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी की प्रदेश इकाई अगले विधानसभा चुनाव में डिम्पल यादव को प्रदेश का सीएम प्रोजेक्ट करना चाहती है। प्रदेश अध्यक्ष एसएन सचान का कहना है कि यूपी के सीएम अखिलेश की पत्नी डिम्पल का मायका गढ़वाल में हैं,इस वजह से चुनाव में पार्टी को फायदा हो सकता है।

विज्ञापन


सचान ने पार्टी मुखिया मुलायम को पत्र भेजकर सांसद डिम्पल यादव को उत्तराखंड का प्रभार सौंपने का अनुरोध किया है। उनका कहना है कि डिम्पल के यहां आने से बड़े पैमाने पर महिलाओं का समर्थन मिलेगा।

विज्ञापन

डिंपल की पैरवी कर रहे हैं सपाई

Dimple yadav in race to become next chief minister

पार्टी को अल्पसंख्यक और अन्य पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं की संख्या बढ़ने का भी फायदा मिलेगा। इस प्रस्ताव की पैरवी यूपी और उत्तराखंड के पुराने सपाई भी कर रहे हैं।

इसके अलावा,कुमाऊं मंडल में पार्टी का प्रभाव बढ़ाने के लिए पूर्व सीएम एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर को पार्टी आगे करना चाहती है। पत्र में कहा गया है कि रोहित शेखर को यूपी में परिवहन निगम में सदस्य बनाने का फायदा एनडी तिवारी के प्रभाव वाले कुमाऊं मंडल में मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed