फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   digvijay singh targets rajnath over his future plans

दिग्गी इशारों में बोले, मोदी को राजनाथ से खतरा!

Wed, 23 Apr 2014 05:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 23 Apr 2014 05:16 PM IST
विज्ञापन
digvijay singh targets rajnath over his future plans

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने लखनऊ आते ही राजनाथ को लपेटे में ले लिया।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी के प्रचार के लिए यहां आए दिग्गी बोले, 'राजनाथ की चतुराई की दाद देनी पड़ेगी। अटल के करीबियों को किनारे लगा दिया।'

दिग्विजय ने राजनाथ के पीएम बनने की अफवाहों को हवा देते हुए कहा कि पहले वह गडकरी के नंबर दो बने और अध्यक्ष बन गए और अब वो मोदी के नंबर दो हैं।

दिग्विजय का इशारा राजनाथ के पीएम बनने के मंसूबों की ओर था। उन्होंने इशारों में यह भी कह दिया कि नितिन गडकरी को अध्यक्ष पद से हटवाने में राजनाथ का ही बड़ा हाथ था। और, अब मोदी के पीएम ड्रीम पर भी राजनाथ पानी फेर सकते हैं।

मोदी कैंपेन पर साधा निशाना

digvijay singh targets rajnath over his future plans

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा बगैर हिन्दू-मुसलमान को लड़ाए राजनीति नहीं कर सकती है।

इसलिए भाजपा व आरएसएस के नेता बार-बार भडक़ाऊ बयान दे रहे हैं। यह कहा जा रहा है कि जो मोदी का विरोध कर रहे हैं उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जितना पैसा इस चुनाव में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी खर्च कर रहे हैं उतना पहले कभी नहीं खर्च हुआ।

दिग्विजय सिंह बुधवार को लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह महीने में मोदी ने बोले 300 झूठ

digvijay singh targets rajnath over his future plans

दिग्विजय ने आरोप लगाया कि पूरा कार्पोरेट जगत मोदी को फाइनेंस कर रहा है। आज भाजपा में पार्टी गायब है और व्यक्ति आगे हो गया है। नरेंद्र मोदी ने भाजपा व आरएसएस को अपने धनबल से काबू कर लिया है।

मोदी का गुजरात मॉडल पूरी तरह छलावा है। आर्थिक व सामाजिक सभी सूचकांक पर गुजरात अन्य प्रदेशों से काफी पिछड़ा है।

उन्होंने कहा, केवल झूठे प्रचार के सहारे गुजरात के गुड गवर्नेंस की बात हो रही है। जो दागी व आरोपी हैं वे मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल हैं।

दिग्गी ने दावा किया कि मोदी झूठ के सिवा कुछ नहीं बोलते हैं। उन्होंने तो बिहार में तक्षशिला बता दिया था। पिछले छह महीने में 300 से अधिक झूठ वे बोल चुके हैं।

विज्ञापन

मोदी की शादी पर फिर उठाया सवाल

digvijay singh targets rajnath over his future plans

दिग्विजय ने पूछा कि नरेंद्र मोदी यदि इतने ही सच्चे हैं तो इससे पहले के विधानसभा चुनावों में शादी वाला कॉलम क्यों नहीं भरते थे।

बड़ोदा में उन्होंने इस बार जो शपथ पत्र भरा है उसमें स्वीकार किया है कि जसोदाबेन उनकी पत्नी हैं। झूठ बोलकर जनता को गुमराह क्यों करने वाले पर देश भरोसा नहीं करेगा।

हर-हर मोदी जैसे नारों के लिए भाजपा व विश्व हिन्दू परिषद को माफी मांगनी चाहिए। मैं भी हिन्दू हूं और मेरी धार्मिक भावनों को इससे ठेस पहुंची है।

अखिलेश सरकार को भी लिया आड़े हाथ

digvijay singh targets rajnath over his future plans

दिग्‍विजय ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में सपा व भाजपा मिलकर खेल खेलते हैं। मुजफ्फरनगर का दंगा टाला जा सकता था। लेकिन प्रशासन ने दंगाईयों को खुली छूट दी।

मुख्यमंत्री चाहे तो कभी भी सांप्रदायिक दंगा नहीं हो सकता है। यूपी व गुजरात के दंगे प्रशासन की लापरवाही का ही नतीजा हैं।

सपा व भाजपा ने जो प्रत्याशी खड़े किए हैं उनमें भी दोनों की साठगांठ दिखाई देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed