फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   digital transformation is need of today

एकेटीयू: डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन आज की सबसे बड़ी जरूरत

Sun, 31 Jan 2021 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
digital transformation is need of today
डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन आज की सबसे बड़ी जरूरत, एकेटीयू ने किया एचआर कॉन्क्लेव का ऑनलाइन आयोजन
विज्ञापन

जीएलए विवि, मथुरा की कुलपति प्रो. फाल्गुनी गुप्ता ने कहा कि एकेडमिया और इंडस्ट्री कनेक्ट समाज की बेहतरी के लिए जरूरी है। डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन आज की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है। युवाओं को समय के अनुरूप तैयार करना होगा तो उनके सामने बेहतर अवसर होंगे। वह डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि की ओर से शनिवार को आयोजित एचआर कॉन्क्लेव को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कॉन्क्लेव में इंडस्ट्री में महामारी के समय एवं उसके बाद रोजगार की संभावनाओं एवं चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रयासरत रहें
कैंडिला फार्मास्युटिकल लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रमोद कुमार राजपूत ने कहा की हमें खुद को आत्मनिर्भर बनने की ओर प्रयास करने चाहिए। मंदीप कौर ने कहा कि हमें इंडस्ट्री और एकेडमिया के मध्य सपोर्ट सिस्टम विकसित करने होंगे। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग की कोविड-19 महामरी में उपयोगिता बढ़ी है। तकनीकी शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के माध्यम से जनोपयोगी उपकरण विकसित करने के लिए प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन

लॉकडाउन में भी दिए रोजगार के अवसर
एकेटीयू के प्रतिकुलपति प्रो. विनीत कंसल ने बताया कि विवि की यूनिवर्सिटी इंडस्ट्री इंटरफ़ेस सेल की ओर से लॉकडाउन के बावजूद 91 पूल प्लेसमेंट ड्राइव में करीब 30 हजार विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉन्क्लेव को श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंडिया के एजीएम एचआर सर्वेश भदौरिया, टीसीएस के जीएमएचआर राज गुप्ता और माइंड योर फ्लीट सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड की सीएचआरओ देबजनी रॉय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में कुलसचिव नन्द लाल सिंह, वित्त अधिकारी जीपी सिंह, सम्बद्ध संस्थानों के निदेशक एवं टीपीओ तथा छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन प्रतिभाग किया। संचालन प्रतिभा शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed