{"_id":"7dd5fdd78ee06dfddb8ecd62a4eb6492","slug":"digging-sonebhadra-mughal-silver-coins","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां सच हुई भविष्यवाणी, कुएं से निकला खजाना!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां सच हुई भविष्यवाणी, कुएं से निकला खजाना!
टीम डिजिटल/सोनभद्र
Updated Sat, 16 Nov 2013 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही डौंडिया खेड़ा में कुछ हाथ नहीं लगा, पर यूपी में यहां एक कुएं से 300 मुगलकालीन चांदी के सिक्के मिले हैं।
विज्ञापन
यूपी के सोनभद्र जिले के तेलियागंज टोले में एक कुएं से 300 चांदी के सिक्के निकले, तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। इसमें एक चांदी की लक्ष्मी की मूर्ति एवं अन्य वस्तुएं भी मिली हैं।
विज्ञापन
दिलचस्प बात यह है कि यहां भी किसी ओझा-सोखा के कहने पर शुक्रवार रात कुएं की सफाई की गई थी। सफाई के दौरान ही ये वस्तुएं मिलीं तो लोग हैरान रह गए।
हालांकि, पुलिस ने सिक्कों को कब्जे में ले लिया है। सिक्कों पर उर्दू में एक तरफ अल्लाह, दूसरी तरफ 786 लिखा है।
कीचड़ में सने हुए थे सिक्के
तेलियागंज निवासी रामपति बियार को एक ओझा ने बताया था कि उसके कुएं में सोना-चांदी है। इस पर शुक्रवार की रात कुएं का पानी निकालकर रामपति एवं उसके घर वालों ने तलहटी की सफाई की। थोड़ी देर बाद कीचड़ में सने सिक्के दिखाई दिए।
विज्ञापन
सिक्सों के साथ बर्तन भी पड़े थे। 300 मुगलकालीन चांदी के सिक्के, एक पीतल की लोटिया, लक्ष्मी की एक चांदी की छोटी मूर्ति, चार तांबे पर उकेरी मूर्तियां कुएं से बरामद हुईं। इससे रामपति के घर वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। किसी तरह यह बात गांव में फैल गई।
इसकी भनक पुलिस को हो गई। शनिवार को तड़के पहुंची पुलिस ने घर में रखे सिक्के एवं अन्य वस्तुओं को कब्जे में ले लिया।