फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dig navneet sikela meets with auto association

DIG का निर्देश, अब टेम्पो-ऑटो में नहीं बजेंगे गाने

Wed, 16 Oct 2013 07:54 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 16 Oct 2013 07:54 AM IST
विज्ञापन
dig navneet sikela meets with auto association

छेड़खानी के खिलाफ मुहिम छेड़े डीआईजी रेंज ने मंगलवार को टेम्पो-ऑटो चालक

विज्ञापन
यूनियन नेताओं, परिवहन विभाग व ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक की।

टेम्पो-ऑटो में फूहड़ गाने बजाने की शिकायत के चलते उन्होंने इन वाहनों से ऑडियो सिस्टम हटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा शहर में यातायात सुगम बनाने के किए भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।


डीआईजी रेंज नवनीत सिकेरा ने बताया कि बैठक में निर्णय किया गया कि सभी टेम्पो-ऑटो से 31 अक्तूबर तक ऑडियो सिस्टम हटा दिए जाएंगे, जबकि चालक यूनिफॉर्म में ही वाहन चलाएंगे।

पढ़ें- 17 सौ और बसों से सफर होगा और सुहाना

सिटी बसों में छेड़खानी व अभद्रता रोकने के लिए बस में आगे व पीछे सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। महिलाएं व शारीरिक रूप से अक्षम यात्री अगले दरवाजे से चढ़ेंगे और आगे से ही उतरेंगे।

बैठक में एसपी ट्रैफिक सभाराज, परिवहन उपायुक्त गंगाफल, आरटीओ एपी सिंह व विभिन्न यूनियनों के नेताओं ने अभियान में सहयोग का आश्वासन दिया।


पहचान पत्र बनेगा

पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारियों के संयुक्त हस्ताक्षर से टेम्पो-ऑटो चालकों को पहचान पत्र जारी किया जाएगा। डीआईजी ने बताया कि 24 अक्तूबर से पुलिस लाइन में पंजीकरण शिविर लगेगा।

आवेदकों के सत्यापन के बाद 15 नवंबर से परिचय पत्र जारी किए जाएंगे। इनकी वैधता ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता तिथि तक होगी।


व्यावसायिक लाइसेंस नहीं

शहर में 50 फीसदी वाहन चालकों के पास व्यावसायिक ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। वे निजी लाइसेंस पर टेम्पो, ऑटो व टैक्सी दौड़ा रहे हैं। कोई हादसा होने पर वाहन स्वामी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।

ऐसे में यूनियन नेताओं ने चालकों को व्यवसायिक लाइसेंस बनवाने में सहमति जताई। वहीं डीआईजी ने चालकों को बैंक खाते खुलवाने का सुझाव दिया।

लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed