फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hathras Case News: UP DGP Chandra Prakash Wife Committed Suicide in Lucknow

यूपी: डीआईजी की पत्नी ने लगाई फांसी, हाथरस कांड की जांच कर रही एसआईटी में सदस्य हैं चंद्र प्रकाश

Sat, 24 Oct 2020 07:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 24 Oct 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras Case News: UP DGP Chandra Prakash Wife Committed Suicide in Lucknow
डीआईजी चंद्र प्रकाश पत्नी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सुशांत गोल्फ सिटी में रहने वाले डीआईजी चंद्रप्रकाश की 36 वर्षीय पत्नी पुष्पा प्रकाश ने शनिवार सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना से कुछ मिनट पहले ही डीआईजी घर से निकले थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


पुष्पा प्रकाश ने फंदे से लटकने से पहले पति को फोन कर कहा कि आपकी जिंदगी आपको मुबारक, मैं जा रही हूं। यह सुनते ही डीआईजी घर लौटे। हालांकि, तब तक पुष्पा कमरा भीतर से बंद कर खुदकुशी कर चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दरवाजा तोड़कर फंदा काटा और पत्नी को अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जेसीपी कानून व्यवस्था नवीन अरोरा समेत अन्य अफसरों ने डीआईजी के घर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली व परिवारीजनों को संभाला। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

एडीसीपी सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि डीआईजी चंद्र प्रकाश फिलहाल उन्नाव पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में तैनात हैं। उनके परिवार में पत्नी पुष्पा प्रकाश के अलावा 13 साल की बेटी अनन्या, 12 वर्षीय कृतिका और सात साल का बेटा दिव्यांश हैं। शनिवार सुबह वह शासन के किसी काम से घर से निकले थे। कुछ देर बाद पुष्पा प्रकाश ने उन्हें कॉल किया। पुष्पा ने कहा कि आपकी जिंदगी आपको मुबारक। मैं जा रही हूं। यह कहकर उन्होंने फोन कॉल डिसकनेक्ट कर दी। उधर, डीआईजी चंद्रप्रकाश के होश उड़ गए। उन्होंने पुष्पा के नंबर पर कॉल की पर फोन नहीं उठा। वह तत्काल घर लौट पड़े।

पत्नी को दुपट्टे के फंदे से लटका देखा

पुलिस के मुताबिक, घर पर उनके बच्चे व नौकर भूतल पर थे जबकि पुष्पा प्रकाश पहली मंजिल पर स्थित कमरे में थीं। डीआईजी चंद्र प्रकाश प्रथम तल पर पहुंचे और पुष्पा के दरवाजा खटखटाया। दरवाजा भीतर से बंद था। पुष्पा की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उन्होंने धक्का देकर दरवाजा तोड़ दिया। भीतर दुपट्टे के फंदे से पत्नी को लटका देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

आनन-फानन में फंदा काटकर पुष्पा को लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुशांत गोल्फ थाना की पुलिस का कहना है कि पुष्पा ने खुदकुशी से पहले कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा था। उन्होंने खुदकुशी क्यों की? यह बात भी स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले की जांच की जा रही है।

आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों का लगा जमावड़ा

डीआईजी चंद्रप्रकाश की पत्नी के खुदकुशी करने की सूचना मिलते ही लोहिया अस्पताल और सुशांत गोल्फ सिटी स्थित घर पर आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों का जमावड़ा लग गया। डीजी फायर सर्विस अजय, एडीजी चंद्रप्रकाश, डसीपी पूर्वी चारू निगम, डीसीपी दक्षिण रईस अख्तर, एसीपी डॉ. अर्चना सिंह समेत कई अधिकारी ने परिजनों को सांत्वना दी।

पुष्पा मूलरूप से आजमगढ़ की रहने वाली थीं। उनके एक भाई हापुड़ में एसडीएम हैं। तीनों बच्चे सुशांत गोल्फ सिटी परिसर में ही स्थित जीडी गोयनका स्कूल में पढ़ते हैं। बता दें कि डीआईजी चंद्रप्रकाश हाथरस कांड की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी के सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed