{"_id":"6679fe3c7b9f812ffc087624","slug":"difficulty-in-rains-will-increase-due-to-poor-sanitation-system-in-rural-areas-shravasti-news-c-104-1-srv1002-105451-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ग्रामीण क्षेत्रों की बदहाल सफाई व्यवस्था से बारिश में बढ़ेगी दुश्वारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ग्रामीण क्षेत्रों की बदहाल सफाई व्यवस्था से बारिश में बढ़ेगी दुश्वारी
Tue, 25 Jun 2024 04:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 25 Jun 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
जमुनहा बाजार में नाली निर्माण न होने से हमेसा भरा रहता है पानी।
श्रावस्ती। जिले में बदहाल सफाई व्यवस्था से विनियमित क्षेत्र श्रावस्ती का कटरा बाजार व ब्लॉक मुख्यालय का दर्जा प्राप्त जमुनहा बाजार भी अछूता नहीं है। जगह-जगह व्याप्त गंदगी व सफाई की व्यवस्था न होने से मार्ग किनारे कूड़े के ढेर लगे हैं। वहीं कहीं नालियों पर अतिक्रमण तो कहीं नाली का निर्माण न होने से बरसात में समस्या बढ़ सकती है।
कटरा। तपोस्थली से सटे कटरा बाजार की प्रतिवर्ष लाखों पर्यटक पहुंचते हैं। जिन्हें दैनिक उपयोग का सामान लेने कटरा बाजार आना पड़ता है। यहां फैली गंदगी पर्यटन स्थली की साख पर बट्टा लगा रही है। बाजार में जहां-तहां फैला कूड़ा व चोक नालियों से उठने वाली बदबू मुसीबत बनी है। मार्ग की पटरियों पर दुकानदारों के अतिक्रमण से लोगों को आवागमन में समस्या हो रही है। सीमेंट व बालू दुकानदार पटरी पर ही सामान का ढेर लगा रहे हैं। ऐसे में आगामी बरसात से कटरा बाजार में जलभराव की समस्या हो जाएगी। वहीं गंदगी के कारण वषार्वास के लिए आने वाले बौद्ध अनुयायियों को भी गंदगी के बीच से ही गुजरना पड़ेगा।
जमुनहा। जमुनहा बाजार में बस स्टैंड चौराहे पर नाली निर्माण न होने से जलभराव की स्थिति रहती है। इसी के बीच से ही लोग बाजार, बैंक, एसएसबी कैंप व विद्यालय सहित अन्य स्थानों पर आते-जाते हैं। जमुनहा भवनियापुर, बरगदहा व फतेपुर बनगई आदि गांवों के ग्रामीणों को भी इसी मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। जिला पंचायत सदस्य हरीश गांधी व जमुनहा व्यापार मंडल के संतोष जायसवाल ने समस्या दूर न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। जिस पर रविवार को एसडीएम संजय कुमार राय, बीडीओ सरयू प्रसाद सिंह ने जमुनहा बाजार पहुंचकर व्यापारियों को समस्या दूर कराने का आश्वासन दिया।