फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Diarrhea spreads in Jagatpur Bhichkaura village, 72 sick

Lucknow News: जगतपुर भिचकौरा गांव में फैला डायरिया, 72 बीमार

Thu, 21 Dec 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 21 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea spreads in Jagatpur Bhichkaura village, 72 sick
रायबरेली में बुधवार को लालगंज क्षेत्र के जगतपुर भिचकौरा गांव में डायरिया फैलने के बाद मरीज की ज
स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंचकर शुरू किया इलाज, रात में फार्मासिस्ट की तैनाती, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के जगतपुर भिचकौरा गांव के चार मजरों तनगा, भीट, कल्याणपुर, बजरंगपुर में बुधवार को डायरिया फैल गया। एक के बाद एक-एक करके करीब 72 लोग बीमार हो गए। बीमार होने से हाहाकार मच गया। उल्टी-दस्त की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में अफरातफरी मच गई। टीमों ने गांवों में ही पहुंचकर लोगों का इलाज शुरू कर दिया। लोग अब स्वस्थ बताए जा रहे हैं। गांव में एक स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है।
लालगंज क्षेत्र के भिचकौरा गांव में गत सोमवार को गंगादयाल के घर कथा थी। कथा में प्रसाद बांटा गया था। इसी के बाद भी लोगों को उल्टी दस्त की समस्या शुरू हो गई। अस्पताल आए कुछ लोगों को दवा देकर वापस कर दिया गया, लेकिन बुधवार की सुबह से एक-एक करके 72 लोग चपेट में आ गए। सूचना पर अधीक्षक डॉ. राजेश गौतम, डॉ. दीप्ती, फार्मासिस्ट शैलेंद्र पटेल, एमपीडब्ल्यू अतुल कुमार, वार्ड बॉय सुरेश कुमार द्विवेदी व अन्य स्टाफ की टीम गांव पहुंची। गांव में ही लोगों का इलाज शुरू कर दिया गया। शाम तक लोग स्वस्थ हो गए। हालांकि एहतियातन गांव में एक स्वास्थ्यकर्मी को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


उल्टी-दस्त की चपेट में आए ये लोग
गांव के धर्मेंद्र, मुकेश, अंशिका, पूनम, नैना, सुमैया, आयुषी, आराध्या, अदिति, फूलमती, अर्जुन, रामस्वरूप, नारेंद्र, रामकिशन, बेबी, आदर्श, हरिकेश, नीतू, हर्षिता, शुभम, सोनू, अनमोल, आरव, प्रतिभा, विनोद, अवनीश, जानवी, अजय, सची, अभय, सूरज, विनोद, अमित, दुर्गाशंकर, प्रभंजन, अंश, ललिता, ममता, शिवकुमार, पवन, शिवानी, खुशुबू, ओमवती, हरिकेश सहित 72 लोग बीमार हो गए। इसमें 24 पुरुष, 15 महिलाएं असैर 33 बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहर से आए व्यक्ति से हुई समस्या
गांव में फैले डायरिया के सटीक कारण का पता तो नहीं लगा, लेकिन यह वायरल डायरिया हो सकता है। बाहर से कोई आया था। इसी के वजह से समस्या हुई। हालांकि इलाज के बाद गांव के सभी लोग स्वस्थ हैं। एहतियातन फार्मासिस्ट अनिल कुमार को गांव में तैनात किया गया है। -डॉ. राजेश गौतम, सीएचसी अधीक्षक लालगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed