फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dial 112's response time will be less, crime will stop

Lucknow News: डॉयल 112 का कम होगा रिस्पांस टाइम, थमेगा अपराध

Sun, 21 May 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 21 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dial 112's response time will be less, crime will stop
रायबरेली। पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र तरुण गाबा ने शनिवार को जिले में डॉयल-112 के रिस्पांस टाइम को और कम करने व अपराधों पर नियंत्रण लेकर पुलिस लाइन में डेढ़ घंटे तक मातहतों से बात की। उन्होंने वैज्ञानिक तकनीक का प्रयोग करके अपराध रोकने के तरीके भी बताए। केंद्रीय वाहन मालखाना, डॉयल-112 शाखा का निरीक्षण सवाल-जवाब भी किए। सही जवाब न दे पाने वालों को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन

आईजी रेंज ने शनिवार को सबसे पहले महराजगंज थाना स्थित केंद्रीय वाहन मालखाना (सेंट्रल यार्ड) का निरीक्षण करते हुए नियंत्रण कक्ष, सीसीटीवी व अभिलेखों के रख-रखाव को देखा। वाहन रिलीज करने की प्रक्रिया के बारे में संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बाद में पुलिस लाइन पहुंचकर डॉयल-112 शाखा, कंट्रोल रुम, लाइब्रेरी आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

आईजी रेंज तरुण गाबा ने बताया कि बेहतर ढंग से पुलिस की तैनाती और वैज्ञानिक तकनीकी का प्रयोग करकेे अपराध को नियंत्रित करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। डॉयल 112 के रिस्पांस टाइम को और कम करके कम समय में जल्दी घटना स्थलों पर पहुंचने के बारे में संबंधितों को बताया गया। प्रयास किया जा रहा है कि लोगों को पुलिसिंग दिखे और अपराधों पर पूरी तरह से शिकंजा कसा जाए। पुलिस लाइन में संबंधितों को जानकारियां दी गई हैं। समय-समय पर चेकिंग कराई जाएगी। इस मौके पर एसपी आलोक प्रियदर्शी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed