फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DHFL said, will pay the electricity workers fund

डीएचएफएल ने कहा, बिजली कर्मियों के फंड का पाई-पाई चुकाएंगे

Sat, 09 Nov 2019 12:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 09 Nov 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
DHFL said, will pay the electricity workers fund
प्रतीकात्मक तस्वीर

यूपी के बिजली कर्मियों की फंड राशि डिफॉल्टर कंपनी डीएचएफएल में निवेश करने से उठे भूचाल के बीच इस कंपनी ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा है। लिखित में जारी इस पक्ष में कहा गया है कि यूपीपीसीएल सीपीएफ ट्रस्ट और यूपी स्टेट पावर सेक्टर एम्प्लाई ट्रस्ट ने कंपनी में कुल 4132 करोड़ रुपये का मूलधन जमा किया है।

विज्ञापन


इसमें से 208 करोड़ रुपये ब्याज के साथ कुल 2072 करोड़ रुपये राशि वापस की जा चुकी है। कंपनी ने स्वीकार किया है कि बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के कारण 30 सितंबर के बाद परिपक्व हुई मय ब्याज राशि 512 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


डीएचएफएल ने इसके लिए भी जल्द ही कोई न कोई रास्ता निकाल लेने का भरोसा दिलाया है। कंपनी ने कहा है कि हाईकोर्ट ने ऋणदाताओं के भुगतान पर रोक लगा रखी है। हाईकोर्ट के आदेश से पहले कंपनी ने किसी भी मैच्योर हुई एफडी (सावधि जमा) का समय से भुगतान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीपीसीएल सीपीएफ ट्रस्ट और यूपी स्टेट पॉवर सेक्टर एम्प्लाई ट्रस्ट का 30 सितंबर 2019 तक का हिसाब-किताब मय ब्याज के एकदम साफ है। कंपनी ने इन दोनों ही संस्थाओं से जो राशि निवेश के तौर पर ली, वो नेशनल हाउसिंग बैंक के दिशा-निर्देशों के तहत ही ली गई थी।

न तो किसी दिशा-निर्देश का उल्लंघन किया गया और न ही कोई धोखा दिया गया। डीएचएफएल ने बताया है कि यूपीपीसीएल सीपीएफ ट्रस्ट की 216 एफडी और यूपी स्टेट पॉवर सेक्टर एम्प्लाई ट्रस्ट की 320 एफडी उसके यहां हैं। कुल राशि 4132 करोड़ रुपये है।

हर संभव प्रयास कर रही डीएचएफएल

1864 करोड़ रुपये का मूलधन और उस पर बना 208 करोड़ रुपये का ब्याज समय से वापस कर दिया गया है। 30 सितंबर को हाईकोर्ट का आदेश आने के बाद 456 करोड़ रुपये की राशि परिपक्व हो चुकी है। ब्याज समेत कुल 512 करोड़ रुपये का भुगतान करना है, जोकि इस आदेश के कारण रोकना पड़ा है।

इन दोनों ही संस्थाओं की 1812 करोड़ रुपये की राशि की एफडी परिपक्व होना बाकी है। 340 करोड़ रुपये ब्याज के साथ यह 2152 करोड़ रुपये बनेगा। कंपनी ने यूपीपीसीएल सीपीएफ ट्रस्ट और यूपी स्टेट पावर सेक्टर एम्प्लाई ट्रस्ट की राशि को सावधि जमा के लिए बनाई गईं सभी नियम व शर्तों का पालन करते हुए स्वीकार की हैं।

कहा गया कि  डीएचएफएल हरसंभव प्रयास कर रही है कि सावधि जमा की परिपक्व राशि वापस करने में किसी तरह की दिक्कत न आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed