{"_id":"5efbf74c8ebc3e42f95f180c","slug":"dharmendra-verma-murder-case-accused-arrested-in-encounter-with-ambedkar-nagar-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रमुख हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रमुख हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल
Wed, 01 Jul 2020 08:09 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 01 Jul 2020 08:09 AM IST
विज्ञापन
घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
अम्बेडकरनगर में बहुचर्चित धर्मेंद्र वर्मा हत्याकांड के एक फरार आरोपी को पुलिस टीम ने मंगलवार शाम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश को पैर में गोली लगी है। उसके पास से एक देशी पिस्टल और बाइक भी बरामद हुई है।
गौरतलब है कि इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के उतरेथू बाजार में तीन दिन पहले टांडा के पूर्व कनिष्ठ प्रमुख धर्मेंद्र वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दो बदमाशों को बजारवासियों ने पीट पीटकर मार डाला था जबकि एक को मरणासन्न कर दिया था।
घायल बदमाश का लखनऊ में उपचार चल रहा। इस बीच हत्याकांड में फरार चौथे बदमाश को पुलिस ने मंगलवार शाम मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। सीओ टांडा अमर बहादुर के
विज्ञापन
अनुसार मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश की पहचान अयोध्या जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नकटवारा निवासी रन बहादुर सिंह उर्फ रन्नू के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम ने अहिरौली थाना इलाके के मौरापारा में बदमाश को घेरा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवाबी फायरिंग में उसे पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया।

Trending Videos
उसके कब्जे से देशी पिस्टल के अलावा एक बाइक भी बरामद हुई है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एसपी आलोक प्रियदर्शी समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल और जिला अस्पताल पहुंचकर हालात का जायजा लिया।