{"_id":"6247f51d54d5a5470065ed69","slug":"dharm-dhvaja-hoisted-on-garbhgrah-of-ram-temple-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: नवरात्र के पहले दिन निर्माणाधीन राममंदिर के गर्भगृह पर फहराई गई धर्मध्वजा, 10 अप्रैल को होगा भव्य उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: नवरात्र के पहले दिन निर्माणाधीन राममंदिर के गर्भगृह पर फहराई गई धर्मध्वजा, 10 अप्रैल को होगा भव्य उत्सव
Sat, 02 Apr 2022 12:32 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:32 PM IST
सार
नवरात्र के पहले दिन अयोध्या के रामजन्मभूमि स्थित परिसर में पूजा-अर्चना के बाद धर्म ध्वजा फहराई गई। यहां पर 10 अप्रैल को धूमधाम से रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन
अयोध्या में फहराई गई धर्मध्वजा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नव संवत्सर चैत्र के नवरात्र के शुभारंभ अवसर पर रामजन्म भूमि स्थित निर्माणाधीन गर्भगृह स्थल पर शनिवार को नवीन धर्म ध्वजा फहराई गई। इससे पूर्व आचार्यों द्वारा विधि-विधान पूर्वक गर्भगृह स्थल की पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि अस्थाई मंदिर में विराजमान रामलला के दरबार में नवरात्र के अवसर पर कलश स्थापना कर नव दिवसीय अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया है।
विज्ञापन
10 अप्रैल को राम जन्मभूमि में भव्यता पूर्वक राम जन्म उत्सव मनाया जाएगा। इससे पूर्व निर्माणाधीन गर्भ गृहस्थल पर विधिविधान पूर्वक पूजा अर्चना की गई और पुराना धर्म ध्वज हटाकर नया धर्म ध्वज फहराया गया।
विज्ञापन
चंपत राय ने कहा कि नव संवत्सर महोत्सव पूरे विश्व के लिए कल्याणकारी हो इसी कामना के साथ पूजा अर्चना की गई है।