फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Cabinet Minister Dharam Singh Saini Resigns Meets to Akhilesh Yadav

UP Chunav 2022: मंत्री धर्म सिंह सैनी सहित तीन विधायकों का भाजपा से इस्तीफा, अपना दल से अमर सिंह ने भी दिया इस्तीफा

Thu, 13 Jan 2022 10:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 13 Jan 2022 10:07 PM IST
सार

डॉ. धर्म सिंह सैनी का सपा में शामिल होना तय माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी दो और मंत्री व कई विधायक इस्तीफा देंगे।

विज्ञापन
UP Cabinet Minister Dharam Singh Saini Resigns Meets to Akhilesh Yadav
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व डॉ. धर्म सिंह सैनी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा को तीसरे दिन भी जोर का झटका लगा है। आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी सहित तीन विधायकों ने बृहस्पतिवार को इस्तीफा दे दिया है। धर्म सिंह सैनी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। भाजपा से इस्तीफा देने वालों का सिलसिला जारी है। श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और वन मंत्री दारा सिंह चौहान के बाद बृहस्पतिवार को सहारनपुर के नकुड़ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने इस्तीफा दे दिया। उन्होेंने सरकारी आवास और गाड़ी भी छोड़ दी है। इस्तीफा देने के बाद वह सपा कार्यालय पहुंचे। यहां जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की।

विज्ञापन


विज्ञापन


दोनों के बीच करीब घंटेभर बातचीत हुई। इस्तीफा देने के बाद धर्म सिंह सैनी ने कहा कि जिन अपेक्षा के साथ दलितों, पिछड़ों एवं किसानों व्यापारियों ने मिलक भाजपा को बहुमत दिया, उनकी जन आकांक्षाओं को पूरा नहींकर पा रहा हैं। लगातार हो रही उपेक्ष के साथ इस्तीफा दिए हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म सिंह सैनी का स्वागत करते हुए कहा कि सामाजिक न्याया के एक और योध्या डा. धर्म सिंह सैनी के आने से सबका मेल मिलाप कराने वाली हमारी सकारात्मक और प्रगतिशील राजनीति को और भी उत्साह व बल मिला है। सपा उनका सम्मान और स्वागत करती है। बाइस में समावेशी- सौहार्द की जीत निश्चित है। इसके पहले, लखीमपुर खीरी की धौरहरा विधानसभा सीट से पांच बार के विधायक और भाजपा नेता बाला प्रसाद अवस्थी ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वह सपा कार्यालय पहुंचे। विनय शाक्य ने भी इस्तीफा दे दिया और सपा कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपना दल के अमर चौधरी का भी इस्तीफा
भाजपा विधायकों के इस्तीफों की झड़ी के बीच उसकी सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) के विधायक चौधरी अमर सिंह ने भी बृहस्पतिवार देर रात पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वे सिद्धार्थनगर की सोहरतगढ़ सीट से विधायक हैं। वे शुक्रवार को सपा की सदस्यता ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed