{"_id":"e2bbdd58f58fc1b8d37f4de38d4c93d0","slug":"dhanteras-auspicious-time-2015-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर ऐसा करें तो घर में नहीं होगी अकाल मृत्यु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर ऐसा करें तो घर में नहीं होगी अकाल मृत्यु
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 08 Nov 2015 02:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस पर शाम 5:16 मिनट से शाम 7:48 मिनट तक प्रदोष काल रहेगा। पंडित केए पद्मेश दुबे ने बताया कि इस काल में मिट्टी के एक दीये में तिली या सरसों का तेल भर कर घर में प्रवेश द्वार की दाईं तरफ जलाना चाहिए। धनतेरस से यम द्वितीया तक यम को दीप दान करने से परिवार में अकाल मृत्यु नहीं होती है।
विज्ञापन
धनतेरस और दीपावली को देखते हुए कानपुर के सर्राफा कारोबारियों ने शाही डिजाइन वाले चांदी के कई उत्पाद बाजार में उतारे हैं। चांदी के लेडीज पर्स पहली बार बाजार में आए हैं। इनकी अधिकतम कीमत सवा लाख रुपये है।
विज्ञापन
इसके अलावा चांदी का ताजमहल, गोल्ड कोटेड बाउल सेट, चांदी का थारा, टीसेट, थाली की भी जबरदस्त डिमांड है।
गोविंद नगर स्थित आर लाला जुगुल किशोर एंड संस के निदेशक रुचिर रस्तोगी ने बताया कि दिवाली पर चांदी के बने उत्पादों (चांदी का सिक्का, पायल) आदि की मांग सबसे ज्यादा होती है।
विज्ञापन
लेकिन इस बार चांदी के भाव में कमी के चलते कारोबारियों ने कई उत्पाद बाजार में उतारे हैं। उप्र सर्राफा एसोसिएशन के मंत्री राम किशोर ने बताया कि भाव में कमी के चलते ग्राहक भारी आइटमों की मांग कर रहे हैं।