फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dhanjay Singh: The reason for wife's withdrawal from the election has come to light

धनजंय सिंह: पत्नी के चुनाव से पीछे हटने की वजह अब आई सामने! सियासी गलियारों में ईडी को लेकर ये चर्चा

Mon, 13 May 2024 06:39 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 13 May 2024 06:39 AM IST
सार

धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला ने जौनपुर से अपने पर्चा वापस ले लिया था। अब इसकी वजह सामने आ रही है। सियासी गलियारों में इसकी चर्चा तेज हो गई है। 

विज्ञापन
Dhanjay Singh: The reason for wife's withdrawal from the election has come to light
पूर्व सांसद धनंजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खनन घोटाले के आरोपी पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की बेशकीमती संपत्ति बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी को बेचने के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया गया है। इसकी शिकायत ईडी और लोकायुक्त संगठन से की गई है। इस संपत्ति को गायत्री की कंपनी एमजीए कॉलोनाइजर्स की ओर से सुल्तानपुर निवासी रमेश कुमार ने 17 अगस्त 2016 को कैंट के थिमैय्या रोड निवासी वीसी मिश्रा व मृणालिनी पांडेय से खरीदा था। 

विज्ञापन


बता दें कि वीसी मिश्रा कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के करीबी रिश्तेदार हैं। इसके बाद कंपनी ने भूखंड पर आलीशान भवन का निर्माण कराया और फिर धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी को बेच दिया। सियासी गलियारों में चर्चा है कि ईडी और लोकायुक्त संगठन में हुई इन शिकायतों के बाद ही धनंजय ने लोकसभा चुनाव में अपनी पत्नी श्रीकला रेड्डी की दावेदारी को वापस लेने का फैसला लिया है। धनंजय ने जेल से छूटते ही जिस तरह से अचानक पत्नी को चुनाव नहीं लड़ाने की घोषणा की, उसे देखते हुए इन कयासों को बल भी मिल रहा है।
विज्ञापन


150 करोड़ से अधिक की संपत्तियां जब्त
बता दें कि ईडी ने अब तक खनन घोटाले में गायत्री प्रसाद प्रजापति, उनके करीबी रिश्तेदारों, कंपनियों की 50.37 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त किया है, जिनकी वर्तमान बाजार मूल्य 150 करोड़ रुपये से अधिक है। हाल ही में ईडी ने गायत्री के अमेठी, लखनऊ, मुंबई आदि ठिकानों पर छापा भी मारा था। इस दौरान उनकी करीबी महिला मित्र गुड्डा देवी के आवास से 65 लाख रुपये नकदी मिली थी। साथ ही तमाम बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज भी बरामद हुए थे। ईडी करीब आधा दर्जन से अधिक कंपनियों की संपत्तियों और बैंक खातों को भी जब्त कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कंपनियों पर हो चुकी है कार्रवाई
एमजीए कॉलोनाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड
एमजीए हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
एसएमए इंफ्रावेंचर प्राइवेट लिमिटेड
एमजीए एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड
कान्हा बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड
दया बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड
एक्सेल बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड
लाइफ क्योर मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर प्राइवेट लिमिटेड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed