फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dhaba owner assaulted, youth's head broken while trying to intervene

Lucknow News: ढाबा संचालक से मारपीट, बीच-बचाव में युवक का सिर फोड़ा

Fri, 13 Mar 2026 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Dhaba owner assaulted, youth's head broken while trying to intervene
काकोरी। दुबग्गा में आउटर रिंग रोड के किनारे बुधवार रात नौ बजे ढाबा संचालक हरदीप यादव को एसयूवी सवार चार युवकों ने बेरहमी से पीटा। उन्हें बचाने पहुंचे धर्मेंद्र यादव का सिर फोड़ दिया और भाग गए। अज्ञात लोगों पर बृहस्पतिवार को एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
विज्ञापन

दुबग्गा के बनिया खेड़ा निवासी हरदीप का आउटर रिंग रोड के किनारे ढाबा है। बुधवार रात नौ बजे गांव का धर्मेंद्र यादव ढाबे पर बैठा था। इसी दौरान एसयूवी से पहुंचे चार लोग किसी बात पर हरदीप को पीटने लगे। धर्मेंद्र बीच-बचाव करने लगे। भाई जितेंद्र के मुताबिक इससे नाराज युवक हरदीप को छोड़कर धर्मेंद्र पर टूट पड़े। चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े तो आरोपी भाग गए। पुलिस ने धर्मेंद्र को सीएचसी भेजा। वेल्डिंग कारीगर धर्मेंद्र पुणे में रहता है। वह होली पर घर आया था। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि जितेंद्र की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed