रायबरेली रेल हादसे में यात्रियों की जिंदगी बचाने वाले 28 पुलिसकर्मियों को डीजीपी करेंगे सम्मानित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली में हुए रेल हादसे में कई लोगों की जिंदगी बचाने वाले 28 पुलिस कर्मियों को डीजीपी की ओर से प्रशंसा चिह्न से नवाजा जाएगा। डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने इसकी घोषणा बुधवार को ही कर दी थी।
डीजीपी के प्रशंसा चिह्न के लिए जिन पुलिसकर्मियों को चिह्नित किया गया है उसमें रायबरेली की एसपी सुजाता सिंह, एएसपी शशि शेखर सिंह, डीएसपी शेषमणि उपाध्याय और गोपीनाथ सोनी भी शामिल हैं। डीआईजी कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार ने बताया कि चिह्नित पुलिसकर्मियों में सात रिक्रूट आरक्षी, दो मुख्य आरक्षी, पांच आरक्षी, पांच उप निरीक्षक, पांच निरीक्षक भी शामिल हैं।
गौरतलब है कि 10 अक्तूबर को रायबरेली के हरचंदपुर में हुई रेल दुर्घटना में 9 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। खबर मिलने के बाद पुलिस रिस्पांस टीम, जीआरपी पुलिस, स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमों ने पहुंच कर तेजी से राहत बचाव का काम शुरू किया था। इस काम के लिए बुधवार को ही डीजीपी ने इन पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने का एलान किया था और एसपी रायबरेली से आख्या मांगी थी। गुरुवार को एसपी की ओर से 28 नाम डीजीपी ऑफिस को भेजा गया जिन्हें डीजीपी के प्रशंसा चिह्न से सम्मानित किया जाएगा।
रायबरेली के ये पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
- सुजाता सिंह, एसपी
- शशि शेखर सिंह, एएसपी
- शेषमणि उपाध्याय, सीओ
- गोपीनाथ सोनी, सीओ
- बृजेंद्र सिंह, आरआई
- राजेश सिंह, निरीक्षक आरटीसी प्रभारी
- सचिव कुमार गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक हरचंदपुर
- विनोद कुमार सिंह, थाना प्रभारी गुरबक्शगंज
- अशोक कुमार सिंह, प्रभारी कोतवाली नगर
- उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह, हरचंदपुर
- उपनिरीक्षक आशीष तिवारी, हरचंदपुर
- उपनिरीक्षक निर्मल जीत यादव, डायल यूपी 100 रायबरेली
- उपनिरीक्षक यदुनाथ यादव, पीआरओ एसपी
- उपनिरीक्षक प्रशिक्षु नरेंद्र सिंह, थाना हरचंदपुर
- पीआरवी 1753 के कमांडर हरिशंकर यादव
- पीआरवी 1752 के कमांडर मुख्य आरक्षी मेवालाल
- चालक आरक्षी, इंद्रभान सिंह
- चालक आरक्षी, राजकुमार
- आरमोरर शिवकुमार, 25वीं वाहिनी पीएसी
- आरक्षी अजय यादव, थाना हरचंदपुर
- आरक्षी मनोज कुमार यादव, थाना हरचंदपुर
- प्रशिक्षु आरक्षी, गुलाम गौस पीटीसी
- प्रशिक्षु आरक्षी, हरेंद्र पीटीसी
- प्रशिक्षु आरक्षी, प्रदीप कुमार पीटीसी
- प्रशिक्षु आरक्षी, रिंकू पीटीसी
- प्रशिक्षु आरक्षी, अजीत कुमार पीटीसी
- प्रशिक्षु आरक्षी, नरेंद्र विश्वकर्मा पीटीसी
- प्रशिक्षु आरक्षी, आशीष पीटीसी