फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dgp surveillance ayodhya dharm sabha

अयोध्या की धर्मसभा पर डीजीपी ने लखनऊ से रखी पल-पल नजर

Sun, 25 Nov 2018 09:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 25 Nov 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
dgp surveillance ayodhya dharm sabha
ओपी सिंह, डीजीपी - फोटो : ANI

अयोध्या में रविवार को हुई धर्मसभा के मद्देनजर राजधानी से आला अफसर भी पल-पल की जानकारी लेते रहे। दो दिन के लिए बने विशेष कंट्रोल रूम से डीजीपी खुद हर घंटे जानकारी लेते रहे, वहीं अयोध्या भेजे गए अफसरों से प्रमुख सचिव गृह लगातार संपर्क में रहे। 

विज्ञापन


एडीजी कानून-व्यवस्था आनंद कुमार ने अयोध्या के हालात की जानकारी देते हुए कहा कि सुरक्षा को लेकर काफी एहतियात बरती गई। हर आने-जाने वाले की सघन जांच की गई। राम जन्मभूमि परिसर में दर्शनार्थियों पर भी नजर रखी गई। इसके अलाव ड्रोन कैमरों से भी पैनी नजर रखी गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के अयोध्या से महाराष्ट्र के लिए निजी विमान से रवाना होने के बाद सुरक्षा घेरे में शिव सैनिकों को एक विशेष ट्रेन से रवाना किया गया। एडीजी ने दावा किया कि अयोध्या में  कोई अव्यवस्था नहीं हुई। सारे कार्यक्रम सुचारू और शांतिपूर्वक हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं जारी हुआ था कोई अलर्ट

शिव सेना व विहिप के कार्यक्रमों के मद्देनजर अयोध्या पर आतंकी खतरे को एडीजी ने सोशल मीडिया की अफवाह बताया। कहा कि खुफिया एजेंसियों की ओर से अयोध्या को लेकर कोई अलर्ट नहीं जारी हुआ था। उन्होंने कहा कि केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से लेकर यूपी पुलिस की एलआईयू की टीम ने सारी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी। दोपहर में अयोध्या में करीब 75000 लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। इसके अलावा गलियों में पच्चीस हजार के करीब भक्त थे। पहले सत्र में 27000 लोगों ने रामलला के दर्शन किए थे और दूसरे सत्र में 40 हजार ने दर्शन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed