{"_id":"5ddceb098ebc3e54864a0329","slug":"dgp-statement-on-home-guard-salary-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड वेतन घोटाले की फाइलों में आग लगाने वाला प्लाटून कमांडर गिरफ्तार, डीजीपी ने दिया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड वेतन घोटाले की फाइलों में आग लगाने वाला प्लाटून कमांडर गिरफ्तार, डीजीपी ने दिया बयान
Tue, 26 Nov 2019 04:31 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 26 Nov 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
यूपी डीजीपी ओपी सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के कमांडेंट ऑफिस में होमगार्ड वेतन घोटाले से जुड़ी फाइलों में आग लगाने वाले प्लाटून कमांडर राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
मंगलवार को डीजीपी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अवैतनिक प्लाटून कमांडर राजीव कुमार ने 18 नवंबर को परिसर में खड़ी बाइक से पेट्रोल निकालकर दस्तावेजों में आग लगाई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने सीसीटीवी के आधार राजीव कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके पहले सोमवार को घोटाले में पुलिस के डर से घर छोड़कर भागे कंपनी कमांडर सुशील कुमार सिंह ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। इसके बाद उसके अधीन आने वाले थानों में हुए वेतन घोटाले से संबंधित जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि वेतन घोटाले में जिला कमांडेंट कार्यालय के 10 अधिकारी-कर्मचारी पुलिस के रडार पर थे, जिसमें कंपनी कमांडर सुशील कुमार सिंह की भूमिका स्पष्ट होने के बाद दबिश दी गई, लेकिन वह भाग निकला। पुलिस ने उसके जानकीपुरम, मड़ियांव और इंदिरानगर में चार ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस का दबाव बढ़ने पर सोमवार को कंपनी कमांडर ने सरेंडर कर दिया।