फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DGP Om Prakash Singh may get service extension

ओपी सिंह को मिल सकता है सेवा विस्तार, सीएम ने दी सहमति, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

Mon, 13 Jan 2020 11:31 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 13 Jan 2020 11:31 AM IST
सार

DGP Om Prakash Singh may get service extension

विज्ञापन
DGP Om Prakash Singh may get service extension
डीजीपी ओम प्रकाश सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

पुलिस महकमे में होने जा रहे बड़े बदलाव को देखते हुए मौजूदा डीजीपी ओम प्रकाश सिंह को सेवा विस्तार दिया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि इसके लिए मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति दे दी है और इसका प्रस्ताव भी केंद्र सरकार को भेजा जा रहा है। ओपी सिंह को सेवा विस्तार मिलेगा है या नहीं यह केंद्र तय करेगा।
विज्ञापन


दर असल पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू कराना पुलिस महकमे की बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। महकमे के अधिकारियों को इसके लिए डीजीपी ओम प्रकाश सिंह को श्रेय देना वाजिब भी है। 
विज्ञापन


इस प्रक्रिया में कोई बाधा न आने पाए इसके लिए ओपी सिंह को सेवा विस्तार भी दिया जा सकता है। चर्चा है कि डीजीपी के सेवा विस्तार के लिए मुख्यमंत्री ने सहमति दे दी है। हालांकि आधिकारिक रूप से इस बारे में आधिकारिक रूप से बोलने से अफसर बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व डीजीपी एके जैन और सुलखान सिंह को भी मिल चुका है सेवा विस्तार
हाल के दिनों में पूर्व डीजीपी एके जैन और सुलखान सिंह को भी प्रदेश सरकार सेवा विस्तार दे चुकी है। अरविंद कुमार जैन 2015 में 31 जनवरी को डीजीपी का कार्यभार संभाला था। 

वह 31 मार्च को रिटायर होने वाले थे, लेकिन समाजवादी पार्टी सरकार ने उन्हें तीन महीने का सेवा विस्तार दिया था। इसके बाद मौजूदा सरकार ने शुरुआत में 22 अप्रैल 2017 को सुलखान सिंह को डीजीपी बनाया। सुलखान सिंह सितंबर माह में रिटायर होने वाले थे। 

लेकिन योगी सरकार ने उन्हें भी तीन महीने का सेवा विस्तार दिया और वह दिसंबर में रिटायर हुए। सुलखान सिंह के रिटायरमेंट के बाद ओपी सिंह ने प्रदेश की कमान संभाली थी और पिछले दो साल से वह प्रदेश पुलिस के मुखिया हैं। वह 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे में ओपी सिंह के सेवा विस्तार की चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed