फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DGP Headquarters being decorated to receive PM: DGP conference will now be held on November 19, 20 and 21

पीएम की अगवानी के लिए सज रहा डीजीपी मुख्यालय : डीजीपी कांफ्रेंस अब 19, 20 और 21 नवंबर को होगी 

Fri, 12 Nov 2021 11:29 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 12 Nov 2021 11:29 AM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस कांफ्रेंस में तीनों दिन मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री 20 और 21 नवंबर को रहेंगे।  प्रधानमंत्री आईबी के अधिकारियों को मेडल भी वितरित करेंगे। वह 20 नवंबर को राजभवन में रात्रि विश्राम भी करेंगे।
 

विज्ञापन
DGP Headquarters being decorated to receive PM: DGP conference will now be held on November 19, 20 and 21
पीएम मोदी और अमित शाह

विस्तार

पुलिस मुख्यालय के आसपास सड़कों के किनारे जमी घास को काटा जा रहा है और पेड़ों की कांट-छांट चल रही है। सड़कों को फिर से चमकाया जा रहा है और डिवाइडर का रंग रोगन किया जा रहा है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी के लिए हो रहा है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री देश भर के राज्यों के पुलिस प्रमुखों और विभिन्न पुलिस बलों के प्रमुखों के सम्मेलन में शिरकत करने लखनऊ आ रहे हैं। यह कांफ्रेंस 19, 20 और 21 नवंबर को होगी। पहले 20, 21 और 22 नवंबर को यह कार्यक्रम तय था। लेकिन अब इसे एक दिन पहले कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस कांफ्रेंस में तीनों दिन मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री 20 और 21 नवंबर को रहेंगे।  प्रधानमंत्री आईबी के अधिकारियों को मेडल भी वितरित करेंगे। वह 20 नवंबर को राजभवन में रात्रि विश्राम भी करेंगे।
विज्ञापन


देश का सबसे आधुनिक पुलिस मुख्यालय
उत्तर प्रदेश पुलिस का मुख्यालय देश भर का सबसे भव्य पुलिस मुख्यालय है। इसकी गिनती सिग्नेचर बिल्डिंग के तौर पर होती है। 2015 में इस सिग्नेचर बिल्डिंग की नींव रखी गई थी और 2019 में इसका उद्घाटन किया गया था। चार टावर और नौ तल इस बिल्डिंग में हैं। हर टावर के लिए तीन-तीन लिफ्ट है। आपात स्थिति में बिल्डिंग से बाहर आने के लिए हर टावर में तीन-तीन सीढ़ीयां हैं। डीजीपी का कार्यालय नवें तल पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश के लिए कुल 3 द्वार हैं। गेट नंबर एक से डीआईजी और उससे ऊपर रैंक के अधिकारी आते और जाते हैं। गेट नंबर दो से बाकी सभी पुलिस अधिकारी आते जाते हैं। गेट नंबर 3 से आम जन आ जा सकते हैं। इस गेट पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगा हुआ है। बिल्डिंग में प्रवेश करने वालों को अपना पूरा ब्यौरा देना होता है फिर यहां पास बनता है। यूपी का पुलिस मुख्यालय न सिर्फ भव्य है बल्कि सबसे आधुनिक पुलिस मुख्यालय भी है।


डेढ़ साल पहले प्रयागराज से लखनऊ शिफ्ट किया गया पुलिस मुख्यालय
यूपी का पुलिस मुख्यालय पहले प्रयागराज में था। पुलिस का नया भवन बनने के बाद पुलिस मुख्यालय को भी यहां पूरी तरह से शिफ्ट कर दिया गया है। अप्रैल 2019 में पुलिस मुख्यालय को प्रयागराज से लखनऊ में शिफ्ट किया गया था। पहले पुलिस के बजट संबंधी सारे काम प्रयागराज में ही होते थे। एडीजी, आईजी और डीआईजी पुलिस मुख्यालय प्रयागराज में बैठते थे। अब यह मुख्यालय पूरी तरह से सिग्नेचर बिल्डिंग में शिफ्ट हो गया है और सभी अधिकारी यहीं बैठते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed