{"_id":"6afe0c93995488caf3029595","slug":"devutthani-ekadashi-is-tomorrow-auspicious-ceremonies-will-begin-lucknow-news-c-13-lko1070-2013583-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: देवउठनी एकादशी कल, शुरू होंगे मांगलिक कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: देवउठनी एकादशी कल, शुरू होंगे मांगलिक कार्य
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
20 और 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत
लखनऊ। शुक्रवार को देवउठनी एकादशी (प्रबोधिनी एकादशी) मनाई जाएगी। इसी के साथ चार महीने से विवाह और दूसरे मांगलिक कार्यों पर लगा विराम खत्म हो जाएगा। भगवान विष्णु के योग निद्रा से जागने के बाद 20 नवंबर से शादी-विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन जैसे शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। इस बार गृहस्थ श्रद्धालु 20 नवंबर और वैष्णव परंपरा को मानने वाले 21 नवंबर को एकादशी का व्रत रखेंगे।
दो दिन रहेगी एकादशी तिथि
ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह 7:16 बजे शुरू होकर 21 नवंबर को सुबह 6:32 बजे तक रहेगी। इसी कारण स्मार्त परंपरा के श्रद्धालु शुक्रवार और वैष्णव परंपरा के लोग शनिवार को व्रत रखेंगे। इसे देवोत्थानी एकादशी भी कहते हैं।
16 दिसंबर से फिर थम जाएंगे मांगलिक कार्य
16 दिसंबर से धनु खरमास शुरू होने के कारण विवाह आदि शुभ कार्य फिर रुक जाएंगे। नए वर्ष में मकर संक्रांति के बाद 18 जनवरी से विवाह के मुहूर्त मिलेंगे।
-- -- -- -- -- -
तुलसी-शालिग्राम विवाह 21 को
देवउठनी एकादशी के अगले दिन 21 नवंबर को तुलसी विवाह होगा। कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह कराने की परंपरा है। ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पांडेय के अनुसार, तुलसी विवाह के लिए गोधूलि बेला और प्रदोष काल शुभ माना गया है।
विज्ञापन
गन्ने का मंडप बनाकर करें पूजा
इस दिन तुलसी के पौधे को लाल चुनरी से सजाकर पास में गन्ने का मंडप बनाएं। शालिग्राम को पीला वस्त्र पहनाकर तुलसी के पास रखें। रोली, चंदन, फूल और फल चढ़ाकर विवाह की रस्में निभाएं। आरती के बाद प्रसाद बांटें। मान्यता है कि तुलसी-शालिग्राम विवाह से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।
-- -- -- -- -- -
नवंबर-दिसंबर में विवाह के मुहूर्त
नवंबर में 20, 21, 24, 25, 26 और 30 तारीख को विवाह के मुहूर्त हैं। वहीं दिसंबर में 1, 2, 3, 4, 9 और 10 तारीख को शुभ मुहूर्त रहेंगे।