फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Devotees will reach Mahakumbh by buses of Rae Bareli depot

Lucknow News: रायबरेली डिपो की बसों से महाकुंभ में पहुंचेंगे श्रद्धालु

Wed, 11 Dec 2024 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 11 Dec 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Devotees will reach Mahakumbh by buses of Rae Bareli depot
रायबरेली। दिल्ली, हरिद्वार, नैनीताल सहित अन्य बड़े शहरों के श्रद्धालुओं की महाकुंभ मेला की यात्रा इस बार ज्यादा सुगम व आरामदायक होगी। इसके लिए रायबरेली डिपो की बसें रोजाना श्रद्धालुओं को प्रयागराज के महाकुंभ तक पहुंचाने का काम करेगी। डिपो प्रशासन लंबे रूटों पर संचालित 34 बसों को शाही स्नान कराने के लिए प्रयागराज तक चलाएगा। इसमें लंबे रूटों की 23 बसों को प्रयागराज तक रोजाना संचालन होगा। इस दौरान सर्वाधिक छह बसें रोज दिल्ली-रायबरेली-प्रयागराज रूट पर दौडेंगी।
विज्ञापन


प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 को महाकुंभ का पहला शाही स्नान होगा। रायबरेली डिपो महाकुंभ के लिए 49 बसें संचालित करेगा। इसमें 15 बसें ग्रामीण क्षेत्रों से चलेगी। इस बार लंबे रूटों पर संचालित बसों को भी प्रयागराज तक चलाने का निर्णय लिया गया है। दिल्ली रूट पर 12 बसों का संचालन हो रहा है। इसमें छह बसें रोजाना दिल्ली से रायबरेली होते हुए प्रयागराज पहुंचेंगी। हरिद्वार, काठगोदम (नैनीताल), गोरखपुर, मथुरा, बलिया, बहराइच रूट पर भी दो बसों का संचालन होता है। इसमें एक-एक बस संबंधित जिलों से रोजाना महाकुंभ मेला में पहुंचेंगी।
विज्ञापन


इसी तरह उन्नाव, बाराबंकी की बसें भी प्रयागराज तक चलेंगी। लखनऊ-प्रयागराज के बीच संचालित नौ बसों का संचालन नियमित रखा जाएगा। महाकुंभ मेला को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक ने अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी है। डिपो स्तर पर संचालित तैयारियों को भी अंतिम स्वरूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाकुंभ में रोज संचालित होने वाली डिपो की बसें
रूट का नाम रोजाना बसों का संचालन
दिल्ली-रायबरेली-प्रयागराज 06
लखनऊ-रायबरेली-प्रयागराज 09
मथुरा-आगरा-रायबरेली-प्रयागराज 01
गोरखपुर-रायबरेली-प्रयागराज 01
बहराइच-रायबरेली-प्रयागराज 01
काठगोदाम-रायबरेली-प्रयागराज 01
हरिद्वार-रायबरेली-प्रयागराज 01
बलिया-रायबरेली-प्रयागराज 01
मौरावां (उन्नाव)-रायबरेली-प्रयागराज 01
हैदरगढ़ (बाराबंकी)-रायबरेली-प्रयागराज 01


छह शाही स्नानो पर होगा विशेष संचालन
तारीख शाही स्नान
13 जनवरी 2025 पौष पूर्णिमा
14 जनवरी 2025 मकर संक्रांति
29 जनवरी 2025 मौनी अमावस्या
03 फरवरी 2025 बसंत पंचमी
12 फरवरी 2025 माघी पूर्णिमा
26 फरवरी 2025 महा शिवरात्रि


महाकुंभ मेला में दिल्ली, हरिद्वार, नैनीताल, मथुरा आदि बड़े शहरों से संचालित बसों को प्रयागराज तक संचालित कराया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को महाकुंभ तक की यात्रा करने में किसी तरह की परेशानी न हो। इन बसों का संचालन 12 जनवरी से शुरू कराया जाएगा।
दिनेशचंद्र श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed