फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Devotees are waiting in holding area in Ayodhya.

Ayodhya: आठ घंटे का इंतजार... खाना-पानी को तरसे श्रद्धालु, फिर भी कम नहीं हुई रामलला के दर्शन की चाह

Tue, 11 Feb 2025 02:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 11 Feb 2025 02:15 PM IST
सार

महाकुंभ में स्नान के बाद दर्शन के लिए अयोध्या आए दर्शनार्थी जिले के होल्डिंग एरिया में फंस गए हैं। इस दौरान उनके लिए खाने और पानी का भी इंतजाम नहीं हो पाया है। इसके बावजूद रामलला का दर्शन का उत्साह कम नहीं हुआ है।
 

विज्ञापन
Devotees are waiting in holding area in Ayodhya.
कई घंटे से जाम में फंसे दर्शनार्थी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश के कोने-कोने से प्रयागराज पहुंचकर महाकुंभ में डुबकी लगाकर रामलला के दर्शन की चाह में लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं लेकिन भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने अयोध्या से जुड़ने वाले सभी हाईवे और सभी मार्ग को सील कर दिया है।

विज्ञापन


जिले की सभी सीमा पर होल्डिंग एरिया बनाया गया है जहां पर श्रद्धालुओं को होल्ड किया गया है लेकिन होल्डिंग एरिया में तमाम श्रद्धालु दुश्वारियां को झेल रहे हैं। होल्डिंग एरिया में पानी तक की व्यवस्था नहीं की गई है। आठ-आठ घंटे से होल्डिंग एरिया में रुके श्रद्धालु प्रशासनिक अव्यवस्थाओं का शिकार हो रहे हैं। अयोध्या-सुल्तानपुर सीमा की होल्डिंग एरिया में रुकी हुई एक महिला श्रद्धालु ने बताया कि बच्चों को पिलाने के लिए पानी तक नहीं है। खिलाने के लिए खाना नहीं है।
विज्ञापन


बच्चों को दाल में पानी मिलाकर पिला रही हैं। कई श्रद्धालुओं ने बताया कि कुंभ से वे रामलला के दर्शन करने आ रहे थे लेकिन पिछले चार घंटे से रूके हुए हैं। अयोध्या जा नहीं पा रहे, अब वापस जाना चाह रहे हैं तो भीड़ से वापस नहीं निकल पा रहे हैं। दरअसल महाकुंभ के त्रिवेणी में स्नान कर लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या में भारी भीड़ को देखते हुए अयोध्या से जुड़े सभी हाईवे की सीमा को सील कर दिया गया है और वहां पर होल्डिंग एरिया बनाया गया है लेकिन होल्डिंग एरिया में श्रद्धालुओं के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। यहां पर आठ-आठ घंटे रुक रहे श्रद्धालुओं को पानी तक नहीं मिल रहा है। इतनी अव्यवस्था और दुश्वारियों के बावजूद श्रद्धालुओं में रामलला के दर्शन करने की चाह कम नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed