फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Devendra Singh Yadav along with many leaders join BJP.

UP News: मुलायम के करीबी पूर्व सपा सांसद देवेंद्र सिंह यादव भाजपा में शामिल, पीएम मोदी के बारे में कही ये बात

Mon, 18 Mar 2024 12:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 18 Mar 2024 12:07 AM IST
सार

वरिष्ठ आईएएस पंधारी यादव के ससुर पूर्व सपा सांसद देवेंद्र सिंह यादव भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं से विकसित भारत निर्माण का संकल्प पूर्ण हो रहा है।

विज्ञापन
Devendra Singh Yadav along with many leaders join BJP.
भाजपा की सदस्यता लेते देवेंद्र यादव, संदीप पाल और बसपा के अनिल पाण्डेय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले देवेंद्र सिंह यादव के दामाद यूपी काडर के वरिष्ठ आईएएस पंधारी यादव हैं। वहीं दूसरे दामाद मध्य प्रदेश काडर के वरिष्ठ आईपीएस अंशुमान यादव हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की मौजूदगी में पार्टी के राज्य मुख्यालय पर उन्होंने समर्थकों के साथ सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन


इसके अलावा लखनऊ कैंट विधानसभा से बसपा के पूर्व प्रत्याशी अनिल पांडेय, लखनऊ के सपा नेता संदीप पाल भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं से विकसित भारत निर्माण का संकल्प पूर्ण हो रहा है।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमें जुटकर पिछले चुनाव की अपेक्षा प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने हैं। प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा की बड़ी विजय में सहभागी बनना है। इस अवसर पर एटा के सांसद राजवीर सिंह ‘राजू भैय्या‘, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह तथा प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed