{"_id":"69076dd31e549d861002e429","slug":"dev-deepawali-shiva-devotion-saint-tradition-and-a-journey-to-modern-kashi-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: देव दीपावली पर चमकेगी काशी की अद्भुत कहानी, शंखनाद और डमरू की गूंज के साथ होगी आयोजन की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: देव दीपावली पर चमकेगी काशी की अद्भुत कहानी, शंखनाद और डमरू की गूंज के साथ होगी आयोजन की शुरुआत
Sun, 02 Nov 2025 08:12 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 02 Nov 2025 08:12 PM IST
सार
काशी में देव दीपावली का शुभारंभ शंखनाद और डमरू की गूंज के साथ होगा। वहीं, काशी-कथा 3-डी शो में शिव-भक्ति, संत परंपरा और आधुनिक काशी की यात्रा दिखेगी।
विज्ञापन
देव दीपावली पर जले दीप (फाइल फोटो)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस साल देव दीपावली (पांच नवंबर) पर काशी एक बार फिर प्रकाश, आस्था और संस्कृति के अनुपम संगम का साक्षी बनेगी। वाराणसी के घाटों पर देव दीपावली समितियों तथा कुण्डों और तालाबों पर स्थानीय समितियों द्वारा एक साथ लाखों दीप जलाए जाएंगे। पर्यटन विभाग तथा महोत्सव समिति, वाराणसी द्वारा 10 लाख से अधिक मिट्टी के दीपकों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
गंगा के घाटों और उसके पार के तटों को सम्मिलित करते हुए दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए कुल 20 सेक्टर बनाए गए हैं। इनमें प्रत्येक के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत शंखनाद और डमरू की गूंज से होगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - करणी सेना प्रदेश में होगी सक्रिय, 2027 के चुनावों में 100 प्रत्याशी उतारने का ऐलान; सीएम योगी पर की टिप्पणी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भरथापुर नाव हादसा: लापता 8 लोगों में से दो का शव बरामद, बाकी छह की तलाश के लिए रेस्क्यू जारी
इस अवसर पर आयोजित शो में भगवान शिव-पार्वती विवाह का पवित्र दृश्य, भगवान विष्णु के चक्र पुष्करिणी कुंड की कथा, भगवान बुद्ध के धर्मोपदेश, संत कबीर और गोस्वामी तुलसीदास की भक्ति परंपरा, तथा आधुनिक युग में महामना मदन मोहन मालवीय द्वारा स्थापित काशी हिंदू विश्वविद्यालय की गौरवशाली यात्रा को आकर्षक दृश्यों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। यह पूरा शो काशी की आत्मा, उसकी परंपरा और आध्यात्मिकता को एक सूत्र में पिरोए होगा।
देव दीपावली की शाम 25 मिनट का काशी-कथा 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग व लेजर शो का आयोजन किया जाएगा। यह शो काशी की दिव्यता, इतिहास, संस्कृति और अध्यात्म के संगम को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगा। इस प्रस्तुति में काशी के प्राचीन गौरव, गंगा की महिमा और भगवान विश्वनाथ की नगरी की आस्था को आधुनिक तकनीक के माध्यम से दर्शाया जाएगा। इसके अलावा 8 मिनट का विशेष लेजर शो भी होगा। इसी के साथ ही श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार के सामने रात आठ बजे से ग्रीन आतिशबाजी भी की जाएगी।जो पर्यावरण के अनुकूल होगी।