फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Despite UP leading in wheat production flour and refined flour remain expensive

उत्तर प्रदेश: गेहूं उत्पादन में आगे यूपी, फिर भी आटा-मैदा पड़ रहा महंगा; रोलर फ्लोर मिलर्स ने जताई चिंता

Sat, 26 Sep 2026 06:37 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 26 Sep 2026 06:37 PM IST
सार

गेहूं उत्पादन में उत्तर प्रदेश आगे है, फिर भी आटा-मैदा महंगा पड़ रहा है। 63वीं एजीएम में रोलर फ्लोर मिलर्स ने चिंता जताई है। मंडी शुल्क खत्म करने, यूपी को उत्पादक राज्य का दर्जा देने की मांग भी उठाई। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Despite UP leading in wheat production flour and refined flour remain expensive
गेहूं उत्पादन में आगे यूपी।

विस्तार

गेहूं उत्पादन में देश में अग्रणी उत्तर प्रदेश में ही आटा, मैदा और सूजी दूसरे राज्यों की तुलना में महंगे पड़ रहे हैं। इसकी वजह मंडी शुल्क और दूसरे राज्यों से गेहूं मंगाने पर लगने वाला भाड़ा है। उत्तर प्रदेश रोलर फ्लोर मिलर्स एसोसिएशन ने अपनी 63वीं वार्षिक आमसभा में इसे लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। 

विज्ञापन


संगठन के अध्यक्ष दीपक कुमार बजाज ने सरकार से मंडी शुल्क के मुद्दे पर राहत देने और प्रदेश को उत्पादक राज्य का दर्जा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे मिलिंग उद्योग को प्रतिस्पर्धा में मजबूती मिलेगी, किसानों को बेहतर बाजार और रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन


शनिवार को ताज पैलेस में एसोसिएशन की हुई वार्षिक आम सभा में मिलिंग उद्योग के भविष्य, आधुनिक तकनीक, खाद्य सुरक्षा और वैल्यू एडिशन पर मंथन हुआ। मुख्य अतिथि आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने यूपी को मिलिंग और खाद्य प्रसंस्करण का हब बनाने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनाथ सिंह ने संस्था को बधाई दी

खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने किसान से खरीद, भंडारण, परिवहन, प्रसंस्करण और उपभोक्ता तक खाद्यान्न पहुंचाने की श्रृंखला को मजबूत बनाने की बात कही। कार्यक्रम में एसोसिएशन और एसआईडीबीआई तथा आजीएआईएन के बीच एमओयू भी हुए। शाम को गोल्डन ग्रेन अवार्ड से उद्यमियों को सम्मानित किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संस्था को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed