फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Desperate soldiers due to non-payment of honorarium from home guards

होमगार्डों का मानदेय न मिलने से मायूस जवान

Tue, 10 Nov 2020 09:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 10 Nov 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Desperate soldiers due to non-payment of honorarium from home guards
होमगार्ड - फोटो : amar ujala
जिला जेल की सुरक्षा मे तैनात होमगार्डों को मानदेय न मिलने की वजह से उनकी दीपावली फीकी रहेगी। जेल मे लगे 80 होमगार्डों का मानदेय जेल प्रशासन करता है। इनका भुगतान जेल प्रशासन के जिम्मे होता है। बजट के अभाव मे जिला जेल के होमगार्डों को दीवाली तक मानदेय मिलने के आसार कम है। वही आदर्श कारागार और नारी बन्दी निकेतन की सुरक्षा में लगे होमगार्डो के मानदेय भुगतान के लिए भुगतान का बिल तैयार है। जो अगले एक दो दिन मे उन्हे मिल जाएगा।  
विज्ञापन


दीपावली पर्व को देखते हुए होमगार्डों ने मंगलवार को जेल अधिकारियों से मिलकर मानदेय का भुगतान कराने की मांग की। तब पता चला कि जेल प्रशासन के पास मानदेय के लिए भुगतान के लिए बजट ही नही है। हालाँकि जेल प्रशासन ने होमगार्डों को मानदेय दिलाने के लिए लिखा-पढ़ी शुरू कर दी है। होमगार्डों का मानदेय भुगतान कराने के लिए जेल प्रशासन ने मुख्यालय को पत्र भेजकर बजट की मांग की है। जवानों का आरोप है कि जिला जेल के अधिकारी होमगार्डों के मानदेय के भुगतान मे हीलाहवाली करते हैं।
विज्ञापन


 उधर, होमगार्ड जवानों ने बताया कि  अगर एक दो दिन मे जेल प्रशासन को में बजट मिल भी  गया तो भुगतान होने में तीन से चार दिन लग जायेगा। लिहाजा  दिवाली से पहले होमगार्डो के मानदेय का भुगतान होना पाना मुश्किल दिखाई दे रहा है। ऐसे मे होमगार्डों का त्यौहार फीका रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed