{"_id":"279b24249e6940b6b35a5aefb4c85965","slug":"deputy-prez-asks-for-17-fish-dishes-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपराष्ट्रपति की फरमाइश, डिनर में 17 डिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपराष्ट्रपति की फरमाइश, डिनर में 17 डिश
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 09 Jan 2014 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में लंबी-चौड़ी स्पीच देने के बाद उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने लखनऊ के राजभवन में एक शाही फरमाइश की है।
विज्ञापन
खबर है कि उपराष्ट्रपति ने 17 अलग-अलग तरह की मछली की डिश्ा डिनर में परोसने की फरमाइश की है।
इसके अलावा, वह नवाबी टुंडे के कबाब भी खाना चाहते हैं।
इसके लिए पूरा राजभवन महकमा लग गया है और चर्चा जोरों पर है कि लखनऊ में हामिद अंसारी की यह ट्रिप इस डिनर से हमेशा के लिए यादगार बना देनी है।
इसके पहले, गुरुवार दोपहर शाही अंदाज में उपराष्ट्रपति ने लखनऊ में एंट्री की। वो दिल्ली से लखनऊ पहुंचे। फिर, राजभवन होते हुए वह तीन बजे लखनऊ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन
वहां मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने के साथ-साथ उन्हों शिक्षा के भविष्य, इसमें संभावनाएं और नए प्रयोगों पर बात की।
उन्होंने स्टूडेंट्स के साथ अपने जीवन के कुछ खास लम्हे साझा किए और उन्हें तरक्की की राह पर चलने की सलाह दी।