फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy director of Shine City company arrested

Lucknow News: शाइन सिटी कंपनी का डिप्टी डायरेक्टर गिरफ्तार

Mon, 03 Feb 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 03 Feb 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Deputy director of Shine City company arrested
आरोपी विक्रम।
लखनऊ। सस्ते दाम व आसान किस्तों पर लोगों को जमीन दिलाने के नाम पर अरबों रुपये की ठगी करने वाली शाइन सिटी कंपनी के डिप्टी डायरेक्टर गौतमपल्ली के जियामऊ निवासी विक्रम सिंह को गोमतीनगर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि कंपनी के खिलाफ लखनऊ समेत अन्य जिलों में 550 केस दर्ज हैं। इन मामलों की जांच ईओडब्ल्यू को शासन के आदेश पर ट्रांसफर की गई थी। कंपनी से जुड़े 62 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में शाइन सिटी कंपनी का डिप्टी डायरेक्टर विक्रम सिंह भागा हुआ था। रविवार को सर्विलांस की मदद से आरोपी विक्रम को आर आर बंधे के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ गोमतीनगर थाने में वर्ष 2019 से 2022 के बीच धोखाधड़ी के 19 मुकदमे दर्ज किए गए थे। पूछताछ में उसने कंपनी से जुड़े कई अन्य लोगों के नाम भी बताए है। पुलिस अब उनके बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन


कंपनी का सीएमडी राशिद नसीम दुबई में है

शाइन सिटी कंपनी का सीएमडी राशिद नसीम फरार है। उसकी गिरफ्तारी पर पांच लाख का इनाम भी घोषित है। ऐसा बताया जाता है कि वह दुबई में है और वहीं से नेटवर्क चला रहा है। कई बार उसका वीडियो भी सामने आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed