फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy CM took action: Barabanki's Deputy CMO suspended, Indresh Yadav, accused of anti-social act, suspended

डिप्टी सीएम का एक्शन: बाराबंकी के डिप्टी सीएमओ निलंबित, असामाजिक कृत्य के आरोपी इन्द्रेश यादव सस्पेंड

Sat, 29 Mar 2025 08:05 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 29 Mar 2025 08:05 AM IST
सार

Brajesh Pathak: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शनिवार को स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की है। बाराबंकी में डिप्टी सीएमओ को निलंबित हो कर दिया गया है। 

 

विज्ञापन
Deputy CM took action: Barabanki's Deputy CMO suspended, Indresh Yadav, accused of anti-social act, suspended
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया एक्शन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

डायग्नोस्टिक सेंटर को प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर पैसा मांगने के मामले में डिप्टी सीएम ने जिले में तैनात डिप्टी सीएमओ डॉ. राजीव दीक्षित को निलंबित कर दिया, जबकि पर्यवेक्षण न कर पाने को लेकर सीएमओ के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद जांच हुई थी। डिप्टी सीएम ने यह कार्रवाई शुक्रवार को एक्स पर साझा की है। अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन


जिले में तैनात डिप्टी सीएमओ डॉ. राजीव दीक्षित द्वारा शहर के एक डायग्नोस्टिक सेंटर को प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर पैसा मांगने का आरोप है। इसका एक वीडियो बनाया गया था, जो कई माह पुराना बताया जा रहा है। ढाई महीने पहले इसे लेकर तत्कालीन डीएम सत्येंद्र कुमार ने सीडीओ अ. सूदन व एसडीएम आनंद तिवारी की कमेटी गठित की जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


करीब 25 दिन पहले मौजूदा डीएम शशांक त्रिपाठी को जचि रिपोर्ट मिली तो उन्हाेंने कार्रवाई की संस्तुति करते प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को पत्र लिखा था। जिस पर डिप्टी सीएम ने डिप्टी सीएमओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने और सीएमओ के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। डिप्टी सीएम ने डॉ. राजीव दीक्षित को निलंबित करते हुए पर्यवेक्षण में कमी को लेकर सीएमओ डाॅ. अवधेश यादव के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए। इस कार्रवाई की जानकारी होते ही विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी डॉक्टर भी निलंबित
 डिप्टी सीएम के निर्देश पर असामाजिक कृत्य में शामिल पाए जाने पर अंबेडकरनगर के बेवाना सीएचसी के डॉ. इन्द्रेश यादव को भी निलंबित किया गया है। वही हमीरपुर जिला चिकित्सालय के नेत्र सर्जन डाॅ. अनिल कुमार सिंह पर एक रोगी को गलत तरीके से इंजेक्शन लगाने का आरोप लगा है. जिसके बाद डाॅ. अनिल से स्पष्टीकरण मांगा गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed