{"_id":"65fdc19ec9f174ea3702410e","slug":"deputy-cm-rajesh-pathak-instructs-officers-to-stay-on-alert-on-holi-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश - होली पर रहें अलर्ट, मरीजों को दें बेहतर इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश - होली पर रहें अलर्ट, मरीजों को दें बेहतर इलाज
Fri, 22 Mar 2024 11:06 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 22 Mar 2024 11:06 PM IST
सार
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ने अस्पतालों व मेडिकल संस्थानों के अधिकारियों को होली पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए। कहा कि इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी अस्पतालों और मेडिकल संस्थानों के अधिकारियों को होली पर अलर्ट रहने, इमरजेंसी सेवाएं चलाने और विशेष चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारियों को भी मुस्तैद किया जाए। इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को उन्होंने कहा कि होली में सड़क हादसे होते हैं। लोग कैमिकलयुक्त रंग का इस्तेमाल करते हैं। इससे त्वचा संबंधी समस्याएं होती हैं। तरह-तरह के पकवान खाने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की आशंका बढ़ जाती हैं। ऐसे में मरीजों को अस्पतालों में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए इलाज की पुख्ता व्यवस्था करें।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इमरजेंसी में जरूरी दवाओं का स्टॉक जुटा लें। अस्पतालों में डॉक्टर-कर्मचारी बेवजह छुट्टी न लें। उन्होंने कहा कि घायल व दूसरे मरीजों को अस्पताल में शिफ्ट करने के लिए एंबुलेंस सेवाएं सजग रहें। जरूरतमंदों को जल्द अस्पताल पहुंचाया जाए। एंबुलेंस में ही घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन