फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy CM Keshav Prasad speaks on AAP and SP alliance.

यूपी: आप के सपा से संभावित गठबंधन पर उप मुख्यमंत्री बोले, गठबंधन चाहे जिससे करें जीतेगी भाजपा

Tue, 06 Jul 2021 06:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 06 Jul 2021 06:22 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2022 के चुनाव में भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी सपा चाहे जिससे भी गठबंधन कर ले।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad speaks on AAP and SP alliance.
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी व सपा के संभावित गठबंधन पर चुटकी लेते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जितने चाहे गठबंधन कर लें, जीत भाजपा की ही होगी। जनता भाजपा के साथ है।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मंगलवार को अयोध्या दौरे पर थे। उन्होंने कहा कि खून पसीना बहाने का काम भाजपा कार्यकर्ता कर रहा है। विकास भाजपा की सरकार कर रही है। सपा का वही हाल होगा जो जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में हुआ है।
विज्ञापन


वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में प्रशासन का इस्तेमाल करने के सपा के आरोप पर उप मुख्यमंत्री बोले, खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे। धर्मांतरण को लेकर अबू आजमी के बयान पर केशव मौर्य ने कहा कि धर्मांतरण पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। जो खुलासा हुआ है वह बहुत ही खतरनाक है। दलील देना हो तो न्यायालय में दलील दें। बयानबाजी बंद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर केशव मौर्य ने कहा कि प्रदेश के अंदर योगी का चेहरा और देश के अंदर मोदी का चेहरा हर दिल में बसा हुआ है। केंद्रीय संगठन में जेपी नड्डा का चेहरा है तो प्रदेश संगठन में स्वतंत्र देव का चेहरा। यह बताने की जरूरत नहीं है कि चुनाव में कौन चेहरा होगा। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में 300 से अधिक सीट जीत कर भाजपा सरकार बनाएगी। राज्य में सही मायने में रामराज्य आएगा। उप मुख्यमंत्री ने अयोध्या में हनुमान गढ़ी के भी दर्शन किए।


उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन किए
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या दौरे पर हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किए। मौर्य ने कहा कि मैं हनुमान जी महाराज का दर्शन करने से सबसे ज्यादा संतुष्ट हूं। उन्होंने हमको हनुमानगढ़ी बुला लिया। उन्होंने कहा कि हम लोग अयोध्या का विकास कर रहे हैं और विकास का कार्य तेजी के साथ निरंतर चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed