फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022 Deputy CM Keshav Prasad Maurya Says I Have Good Relations With CM Yogi Adityanath

UP Chunav 2022: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद बोले- मेरे और योगी के बीच मजबूत संबंध, टूट नहीं सकते

Sat, 08 Jan 2022 12:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 08 Jan 2022 12:23 PM IST
सार

UP Election 2022: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मेरे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच अच्छे संबंध हैं। हमारे संबंध कभी टूट नहीं सकते।

विज्ञापन
UP Election 2022 Deputy CM Keshav Prasad Maurya Says I Have Good Relations With CM Yogi Adityanath
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उनके और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच बहुत ही मजबूत संबंध हैं, जो कभी टूट नहीं सकते। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2022 में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

विज्ञापन


राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में अगले 25 वर्षों तक के लिए खाका खींच रखा है, तब तक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की दाल नहीं गलने वाली है। प्रदेश में सपा, बसपा व कांग्रेस की जमीन खिसक गई है।
विज्ञापन


2019 की तरह 2022 में भी बुआ-भतीजा एक हो जाएं तो भी अखिलेश की खुशियों का खाता खुलने वाला नहीं है। केशव ने कहा कि विकास में सबसे बड़े अवरोधक मुख्यमंत्री के रूप में यदि किसी का नाम लिया जाएगा तो वह अखिलेश का होगा। सपा सरकार में प्रयागराज में कई चौराहों पर लुंगी छाप गुंडे सक्रिय रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन चौराहों से बहन बेटियों का निकलना मुश्किल होता था। लेकिन अब वहां परिस्थितियां बदली हैं। बेटियां सुरक्षित हैं। जनता में विश्वास बना है कि भाजपा सरकार में ही प्रदेश का भविष्य सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed