{"_id":"621e15d718f45c19d51f5900","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-maurya-road-show-in-katehari-in-ambedkarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कटेहरी में किया रोड शो, भाजपा की उपलब्धियां गिनाकर मांगा समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कटेहरी में किया रोड शो, भाजपा की उपलब्धियां गिनाकर मांगा समर्थन
Tue, 01 Mar 2022 06:17 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 01 Mar 2022 06:17 PM IST
सार
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अंबेडकरनगर के कटेहरी में रोड शो कर भाजपा के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिर्फ भाजपा ही विकास कर सकती है। अन्य दल सिर्फ नफरत की राजनीति करते हैं।
विज्ञापन
रोड शो का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबेडकरनगर जिले के कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने रोड शो कर भाजपा समर्थित निषाद पार्टी के प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी के लिए समर्थन की अपील की। वाहनों के लंबे काफिले के साथ रोड शो की शुरुआत महरुआ से हुई।
विज्ञापन
यहां बड़ी तादाद में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम ने अगुवाई की। इसके बाद पवित्र श्रवण क्षेत्र होते हुए काफिला शिवबाबा धाम पहुंचा। दोनो धार्मिक स्थल पर माथा टेकने के बाद मिझौड़ा होते हुए रोड शो भीटी तक गया।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने इस दौरान कहा कि सिर्फ भाजपा ही विकास कर सकती है। अन्य दल सिर्फ नफरत की राजनीति करते हैं। सपा और बसपा को सिर्फ अन्याय और भ्रष्टाचार से फुरसत नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की तमाम उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। रोड शो में अवधेश के अलावा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह, वरिष्ठ नेता संतोष सिंह, छोटे पांडेय, डॉक्टर सिकन्दर सिंह, कार्तिकेय और गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।