{"_id":"5ceec777bdec2207215a5485","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-maurya-mocks-mahagathbandhan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केशव प्रसाद मौर्य ने सपा, बसपा व रालोद पर साधा निशाना, इन पार्टियों को दिए नए नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केशव प्रसाद मौर्य ने सपा, बसपा व रालोद पर साधा निशाना, इन पार्टियों को दिए नए नाम
Thu, 30 May 2019 12:58 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 30 May 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महागठबंधन पर तंज कसते हुए उन्हें नए नाम दिए। मौर्य ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में सपा को समाप्त पार्टी, बसपा को बिल्कुल समाप्त पार्टी और रालोद को रोज लुढ़कता दल की संज्ञा देते हुए कहा कि प्रदेश के पिछड़े और दलित वर्ग ने इन तीनों दलों की जातिवादी राजनीति को नकार दिया है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समीकरण के आगे उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा का जातीय समीकरण उड़ गया। निजी स्वार्थ के गठबंधन में बुआ, बबुआ को छलने में कामयाब रहीं।

Trending Videos
प्रधानमंत्री मोदी के सुरक्षा, विकास और किसानों की प्रगति ने दुनिया में भारत का स्तर ऊंचा किया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का एकमात्र कारण नरेंद्र मोदी ही हैं। 2014 में देश की जनता ने मोदी से जो उम्मीद की थी, वह अब विश्वास में बदल गई है। मोदी सरकार ने सच्चे अर्थों में देश की सेवा की है। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर राफेल का आरोप लगाया, जनता ने इसका जवाब ‘राहुल फेल’ से दिया।
मौर्य ने कहा कि भाजपा ने 50 प्रतिशत वोट हासिल करने की दृष्टि से चुनावी रणनीति रची थी। यूपी में भाजपा ने 50 प्रतिशत वोट हासिल किया है। अब सरकार और संगठन 100 में से 60 प्रतिशत वोट हासिल करने का लक्ष्य लेकर काम करेंगे।