फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   deputy cm keshav maurya replied to akhilesh yadav

अखिलेश के आरोपों पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य का करारा जवाब, बुआ और पिता को भी लपेटा

Sat, 31 Mar 2018 03:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 31 Mar 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
deputy cm keshav maurya replied to akhilesh yadav
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने शनिवार को प्रेस कॉफ्रेंस आयोजित कर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों का करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों में कितना काम किया गया है, हम उसका आंकड़ा इकट्ठा कर रहे हैं। केंद्र द्वारा एनओसी न देने के आरोप पर डिप्टी सीएम ने कहा कि गोमती रिवर फ्रंट के लिए उन्होंने एनओसी कब ली थी, उसका प्रमाण दिखाएं।

विज्ञापन


अखिलेश, मुलायम और मायावती पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि बुआ, भतीजा और पिता जी ने जितना काम पिछले 15 सालों में नहीं किया, उतना हमने एक साल में किया है। अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए बोले कि वह अब यूपी के मुख्यमंत्री नहीं है, इसलिए दिन में सपने देखना छोड़ दें। अपने कार्यकाल में जो काम आपने कराये थे उसका पैसा सैफई से लेकर नहीं आए थे। वह पैसा प्रदेश की जनता का था।
विज्ञापन


हर योजना को अपनी सरकार की उपलब्धि बताने पर डिप्टी सीएम ने अखिलेश को आड़े हाथों लिया। एक्सप्रेस-वे को लेकर उन्होंने कहा कि उसका उद्घाटन किया था तो उसे अधूरा क्यों छोड़ा। एलिवेटेड रोड के उद्घाटन पर भी उन्हें दर्द होने लगा। हमारी सरकार इस बात का आंकड़ा एकत्रित करा रही है कि आखिर हर काम को अधूरा क्यों छोड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आजम खां के मुद्दे पर भी उन्होंने अखिलेश को जमकर घेरा और पूछा कि उनके चचा अगर किसी मामले में दोषी पाए गए हैं तो उन्हें तकलीफ क्यों हो रही है। सपा-बसपा दोनों सरकारों पर प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश की राजनीति में अपराधीकरण का जन्म इन्हीं की कोख से हुआ है।



शिक्षामित्रों के मुद्दे पर एक सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि उनका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। फैसला आते ही एक महीने के अंदर समाधान किया जाएगा। हमारी सहानुभूति उनके साथ है। शिक्षामित्रों के हालात के लिए उन्होंने अखिलेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

बताते चलें कि शनिवार को सुबह अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए जमकर आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed