{"_id":"5ac1f7694f1c1bce618b4ec7","slug":"deputy-cm-keshav-maurya-blame-sb-bsp-and-congress-for-dalit-protest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SC\/ST Act: प्रदर्शन को लेकर डिप्टी सीएम ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SC/ST Act: प्रदर्शन को लेकर डिप्टी सीएम ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर साधा निशाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 02 Apr 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
केशव मौर्य
सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी-एसटी एक्ट में किए गए बदलाव के विरोध में जारी प्रदर्शन ने देश के कई हिस्सों में हिंसक रूप ले लिया। उत्तर प्रदेश के मेरठ और आगरा जिले में प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ हिंसक झड़प हो गई। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी और एक बस को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
हालत को देखते हुए डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने आंदोलित लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही किसी के बहकावे में आने से बचने को भी कहा है। डिप्टी सीएम ने इस प्रदर्शन के पीछे राजनीतिक साजिश की आशंका जताई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सुप्रीमो कोर्ट द्वारा एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में देश भर के दलित संगठनों ने सोमवार को भारत बंद का ऐलान किया था। सोमवार सुबह से ही पूरे देश में धरना प्रदर्शन जारी है। हालांकि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ रिव्यू पिटीशन दाखिल करने का भरोसा दिलाते हुए शांति बनाए रखने की अपील की थी।
विज्ञापन
केशव मौर्य ने आम जनता से प्रदर्शनों से दूरी बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही दलितों, वंचितों और गरीबों की हितैषी इससे सपा-बसपा और कांग्रेस को बेचैनी हो रही है, इसीलिए देश का महौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लोगों शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार पिछड़े और दलितों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यदि कोई समस्या है तो उसे सरकार के समक्ष रखें।
Trending Videos
प्रदेश के हालात पर पैनी नजर
प्रमुख सचिव गृह अरविदं कुमार ने कहा है कि प्रदर्शन की चेतावनी को देखते हुए सभी जिलों के डीएम और एसएएपी को अलर्ट कर दिया गया था। जिन जिलों में आगजनी और तोड़फोड़ की सूचनाएं मिली हैं, वहां अतिरिक्त फोर्स भेज दिया गया है। प्रशासन हर जिले पर अपनी नजर बनाए हुए है। उन्होंने लोगों से तोड़फोड़ और आगजनी न करने की अपील करते हुए शांति बनाए रखने को कहा है।