फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   deputy cm dr dinesh sharma had to wait in helicopter for 45 minutes in raebareli

रायबरेली : डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को हेलीकॉप्टर में करना पड़ा 45 मिनट इंतजार

Tue, 16 Apr 2019 12:27 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 16 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
deputy cm dr dinesh sharma had to wait in helicopter for 45 minutes in raebareli
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala
पुलिस अफसरों के हाथ-पांव सोमवार को उस समय फूल गए, जब डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का हेलीकॉप्टर नहीं उड़ सका। बताते हैं कि एयर ट्रैफिक जाम होने के कारण यह दिक्कत आई। इस पर हेलीकॉप्टर में बैठे डिप्टी सीएम बाहर आ गए।
विज्ञापन


45 मिनट बाद एयर ट्रैफिक जाम समाप्त होने के बाद हेलीकॉप्टर उड़ सका, तब जाकर पुलिस अफसरों ने राहत की सांस ली। भाजपा प्रत्याशी की नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने डिप्टी सीएम यहां आए थे।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस में हेलीकाप्टर से उतरने के बाद उन्होंने पहले सुपर मार्केट में हुई सभा में भाग लिया और उसके बाद कलेक्ट्रेट तक रोड शो निकाला था।

नामांकन के बाद करीब दो बजे डिप्टी सीएम जाने के लिए पुलिस लाइंस परिसर में बने हैलीपैड पहुंचे। बताते हैं कि वह हेलीकॉप्टर पर सवार हो गए लेकिन हेलीकॉप्टर नहीं उड़ सका।

इस पर वह नीचे उतर आए। इससे पुलिस अफसर सन्न रह गए। करीब 2.45 बजे हेलीकॉप्टर उड़ा।

बताया जा रहा है कि उन्हें किसी चुनावी रैली में भाग लेना था लेकिन हेलीकॉप्टर के न उड़ने से देरी हुई। एएसपी शशिशेखर सिंह का कहना है कि एयर ट्रैफिक जाम की वजह से हेलीकॉप्टर नहीं उड़ पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed