फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   deputy cm dinesh sharma order to universities conducting university examinations by august 15 and declare the result by august 30

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का आदेश: 15 अगस्त तक विवि की परीक्षाएं कराकर 30 अगस्त तक घोषित करें परिणाम

Thu, 24 Jun 2021 10:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 24 Jun 2021 10:19 PM IST
सार


योजना भवन में हुई बैठक में उप मुख्यमंत्री ने विवि में बायोटेक्नोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री, नर्सिंग फार्मेसी जैसे रोजगार परक पाठ्यक्रम शुरू करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
deputy cm dinesh sharma order to universities conducting university examinations by august 15 and declare the result by august 30
उप-मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप-मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र 2021-22 से ही न्यूनतम समान पाठ्यक्रम लागू करने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई उच्च शिक्षा विभाग की बैठक में उन्होंने सभी विवि में वर्ष 2020-21 की परीक्षाएं 15 अगस्त तक कराकर अगस्त के अंतिम सप्ताह तक परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


योजना भवन में हुई बैठक में उप मुख्यमंत्री ने विवि में बायोटेक्नोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री, नर्सिंग फार्मेसी जैसे रोजगार परक पाठ्यक्रम शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों के आश्रितों को जल्द अनुकंपा नियुक्ति व अनुग्रह राशि का भुगतान करने के भी निर्देश दिए। साथ ही स्नातक एवं स्नातकोत्तर में प्रवेश प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरू करने और जहां तक संभव हो प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन करने व सितंबर से नया शैक्षिक सत्र शुरू करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने महाविद्यालयों के ऑनलाइन संबद्धता से संबंधित एनओसी जुलाई में जारी करने व सभी पदोन्नति के प्रकरण पर अभियान चलाकर शिक्षकों को पदोन्नति देने और राज्य विवि को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव शासन में पेश करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed