{"_id":"63b40e617e0a121a1b44a3c2","slug":"deputy-cm-brajesh-pathak-speaks-on-bharat-jodo-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत जोड़ो यात्रा: यूपी की राजनीति में हलचल, उप-मुख्यमंत्री बोले- ये वही राहुल हैं जो यूपी छोड़कर केरल चले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत जोड़ो यात्रा: यूपी की राजनीति में हलचल, उप-मुख्यमंत्री बोले- ये वही राहुल हैं जो यूपी छोड़कर केरल चले गए
Tue, 03 Jan 2023 04:53 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 03 Jan 2023 04:53 PM IST
सार
उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि यूपी की जनता ने कांग्रेस और राहुल गांधी को नकार दिया है। इसलिए भारत जोड़ो यात्रा यूपी को सिर्फ छूकर निकल रही है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा यूपी में प्रवेश कर चुकी है। इसके साथ ही यात्रा को लेकर बयानबाजी का दौर भी शुरू हो चुका है। उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को यात्रा पर बयान देते हुए कहा कि यह यात्रा यूपी को सिर्फ छूकर ही निकल जाएगी। इससे स्पष्ट है कि यूपी की जनता ने राहुल गांधी और कां॒ग्रेस को नकार दिया है। इसलिए वो सांकेतिक यात्रा लेकर यूपी को छू कर बाहर-बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह वही राहुल गांधी हैं जो कि यूपी की जनता को छोड़कर केरल चले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र को कमजोर करने का काम करती है।
विज्ञापन
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ने का ढोंग कर रहे हैं। उनकी यात्रा में टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग शामिल हैं।