फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy CM Brajesh Pathak speaks about Dengue issue in UP vidhansabha.

UP News: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विधानसभा में दिया जवाब, डेंगू काबू में, सपा का काम अफवाहें फैलाना

Wed, 29 Nov 2023 04:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 29 Nov 2023 04:13 PM IST
सार

डेंगू पूरी तरह से काबू में है। हमें डेंगू सहित सभी बीमारियों की गंभीरता का अंदाजा है। स्वास्थ्य महकमा प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को उच्च कोटि की चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करा रहा है।

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak speaks about Dengue issue in UP vidhansabha.
विधानसभा में जवाब देते उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेंगू पूरी तरह से काबू में है। हमें डेंगू सहित सभी बीमारियों की गंभीरता का अंदाजा है। स्वास्थ्य महकमा प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को उच्च कोटि की चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करा रहा है। साल 2017 से पहले अस्पतालों की जो हालत थी, विपक्ष को उसकी तुलना आज की तस्वीर से करनी चाहिए। आज का न्यू उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। 

विज्ञापन


बुधवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सदन में कहा कि वर्ष 2017 से पहले किसी सरकार ने संचारी रोग अभियान को लेकर कोई कदम नहीं उठाया था। हमारी सरकार ने 13 विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर प्रदेश में साल भर में तीन बार व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर बीमारियों पर काबू पाया। विपक्ष को प्रदेश की भौगोलिक स्थिति, संचारी रोग अभियान, विकास कार्यों की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले, निजी अस्पतालों को बढ़ावा देने के लिए सरकारी अस्पतालों को बर्बाद कर रही योगी सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योगी सरकार ने 28 हजार 760 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया, नई योजनाओं के लिए दिए साढ़े सात हजार करोड़


शोर मचाना सपा नेताओं के डीएनए में
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि शोर मचाना और नियमों का उल्लंघन करना समाजवादी पार्टी के डीएनए में है। मच्छरनजित रोगों को पूरी तरह समाप्त करने के लिए हमारी सरकार काम कर रही है। कहा कि वे खुद प्रतिदिन 3-4 अस्पतालों का निरीक्षण करते हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनके मंत्री पांच साल में पांच अस्पताल नहीं पहुंच सके थे। यह लोग जनता को गुमराह कर हथियार के बल पर शासन चलाते थे।


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भाजपा शासनकाल में प्रदेश में कानून का राज स्थापित है। पिछली सरकार में सपा के लोग अस्पतालों और चिकिसकों से वसूली करते थे।
विपक्ष की पीड़ा बुखार-बीमारियां नहीं, गरीब जनता नहीं बल्कि सत्ता का लालच है। उन्होंने कहा कि राजकुमार को ये होश नहीं कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है।

बड़े जिलों का रखते थे ध्यान
सपा शासन में ब्लड सेपरेटर मशीन केवल बड़े जिलों में उपलब्ध होती थी। हमारी सरकार ने सभी जनपदों में ब्लड सेपरेटर मशीनें उपलब्ध कराईं। सपा शासन में कुछ ही जिलों में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध थी। भाजपा सरकार ने हर जिले में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई। समाजवादी पार्टी की सरकार में गोरखपुर में इंसेफेलाइटिस का कहर था। हमारी सरकार ने संचारी रोग अभियान चलाकर शत-प्रतिशत इस रोग पर काबू पाया। 

हर जिले में एलाइजा मशीन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए हमने प्रत्येक जिले में एलाइजा मशीन उपलब्ध कराई है। सर्विलांस पोर्टल के माध्यम से प्रत्येक डेंगू के केस को दर्ज कर मॉनिटरिंग की जा रही है। समाजवादी पार्टी के नेता अनर्गल प्रचार करके आम जनमानस के बीच अफवाहें फैलाने का काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed