{"_id":"6627a87f684f0c5ee8020f1e","slug":"deputy-cm-brajesh-pathak-in-bahraich-says-bjp-will-win-all-80-seats-in-uttar-pradesh-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बहराइच में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले, यूपी की सभी 80 सीटें जीत रही है भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बहराइच में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले, यूपी की सभी 80 सीटें जीत रही है भाजपा
Tue, 23 Apr 2024 11:27 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 23 Apr 2024 11:27 PM IST
सार
यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ देश की जनता को बिना भेदभाव के मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश की सभी 80 सीटें जीत रही है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में जबसे मोदी की सरकार आई है। भ्रष्टाचारी जेल में है और भ्रष्टाचार पूरी तरह बंद हो गया है। वर्ष 2014 से पहले की सरकार योजनाएं तो बनाती थी लेकिन उसको धरातल पर लाने के लिए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का खेल होता था। प्रदेश में हम सभी 80 सीटें जीत रहे हैं। यह बातें मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में शहर पहुंचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कही।
विज्ञापन
शहर के गेंदघर के मैदान के पास भाजपा प्रत्याशी आनंद गोंड के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की रायबरेली, अमेठी समेत सभी 80 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी जीत रहें हैं। जनता का समर्थन देखकर यह साबित हो गया है कि जिले में भी आनंद गोंड प्रचंड बहुमत से चुनाव जीत रहे है। विपक्ष के प्रत्याशी की जमानत जब्त हो जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कुछ भी हो अब बिटिया रात 12 बजे भी सुरक्षित ढंग से घर आ जाती हैं... जनता ने बताई अपनी उम्मीदें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - युवा किस मुद्दे पर करेंगे वोट... मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल पर की टिप्पणी, ये है युवाओं की राय
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कहीं भी कोई लड़ाई में नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में 2014 से मोदी सरकार और प्रदेश में 2017 में प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद देश व प्रदेश की दिशा व दशा बदल गई है। उन्होंने पूर्व की सरकारों पर हमला करते हुए कहा कि सरकारें गरीबों के लिए योजनाएं तो बनाती थी लेकिन वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थी लेकिन आज मोदी सरकार की जितनी भी योजनाएं है सभी को समान रूप से मिल रही है। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री संजय निषाद के साथ मारपीट करने वालों के बारे में कहा कि जिसने भी यह कृत्य किया है। उन सभी को चिन्हित किया जा रहा है। सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने जिले की जनता से अपील करते हुए कहा कि आज देश व प्रदेश की तकदीर बदलने का सवाल है। इसलिए सभी एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताकर विपक्ष के प्रत्याशियों की जमानत जब्त कराने का कार्य करें।
जनसभा के दौरान सांसद अक्षयवर लाल गोंड, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, एमएलसी डा. प्रज्ञा त्रिपाठी, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, नानपारा अपनादल एस के विधायक रामनिवास वर्मा, बलहा विधायक सरोज सोनकर, पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, अरूणवीर सिंह, एमएलसी पदमसेन चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, राहुल राय, राष्ट्रीय खिलाड़ी आलोक श्रीवास्तव, संदीप जायसवाल आदि मौजूद रहे।