फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy CM Brajesh Pathak comments on vision document of Samajwadi Party.

UP: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- सपा के विजन डॉक्यूमेंट में माफियाराज, गुंडाराज की वापसी की बात

Thu, 11 Apr 2024 01:23 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 11 Apr 2024 01:23 AM IST
सार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि करारी हार के डर से सपा मुखिया अखिलेश यादव चुनाव मैदान से बाहर हैं। अखिलेश यादव का विजन केवल परिवार की उन्नति और प्रगति तक सीमित है।

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak comments on vision document of Samajwadi Party.
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा के विजन डॉक्यूमेंट पर कहा कि इसमें माफियाराज और गुंडाराज की वापसी की बात की गई है। बुधवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि जिस पार्टी का कोई विजन ही नहीं है, वह जनता के लिए क्या विजन देखेगी। उनकी दृष्टि और दृष्टिकोण केवल परिवार की उन्नति और प्रगति तक ही सीमित है।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा मुखिया जब डॉक्यूमेंट विजन पढ़ रहे थे तो पार्टी के दोनों राष्ट्रीय महासचिव जो उनके चाचा भी हैं, नदारद थे। सपा मुखिया अपनी करारी हार के डर से मैदान से बाहर हैं। वे चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। इनके चाचा भी मैदान से बाहर हो रहे हैं। सपा को अपने प्रत्याशियों पर ही भरोसा नहीं है। कुछ घंटों में टिकट बदल रहे हैं, तो वे जनता से किया वादा कैसे निभा पाएंगे।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि इनका विजन और मिशन प्रदेश को लूटना है, संसाधनों पर डाका डालकर अपने परिवार का ही विकास करना है। इनका पीडीए परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी ही है। इनकी सरकार से ऊबकर ही जनता ने भाजपा को चुना है। उसने मोदी के नेतृत्व में भारत की तरक्की देखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में दूसरी बार योगी सरकार जनता के आशीर्वाद से ही बनी है। इनकी सरकार में वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया का कल्चर था। इन्होंने नौकरियों, जमीनों, दवाइयों की लूट की। जनता का राशन भी खा गए थे। गुंडों, माफिया, भूमाफिया को मंत्री, सांसद और विधायक बनाते रहे। उन्होंने कहा कि विपक्ष पूरी तरह से फेल है। उसके पास कोई नीति या एजेंडा नहीं है। गरीब की सुनवाई मोदी राज में ही संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed