{"_id":"63c90edabb981c2d625b9b76","slug":"deputy-cm-brajesh-pathak-arrived-among-the-exam-warriors-answered-the-questions-also-ordered-a-sandwich-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : एग्जाम वारियर्स के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सवालों का दिया जवाब, सैंडविच भी मंगवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : एग्जाम वारियर्स के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सवालों का दिया जवाब, सैंडविच भी मंगवाया
Thu, 19 Jan 2023 03:06 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 19 Jan 2023 03:06 PM IST
सार
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बच्चों से संवाद करते हुए पूछा कि कितने बजे आये थे, बच्चे बोले- सुबह 11 बजे से बैठे हैं। उन्होंने अगला सवाल किया कि कुछ खाया है या नहीं। बच्चों ने एक स्वर में बताया कि सेब खाया है। इस पर उन्होंने 500 सैंडविच का आर्डर दिया। इसके बाद बच्चों से संवाद किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में उपस्थित उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में माल एवेन्यू स्थित चिल्ड्रेन्स अकादमी में बुधवार को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा, एसकेडी निदेशक मनीष सिंह व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
इस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बच्चों से संवाद करते हुए पूछा कि कितने बजे आये थे, बच्चे बोले- सुबह 11 बजे से बैठे हैं। उन्होंने अगला सवाल किया कि कुछ खाया है या नहीं। बच्चों ने एक स्वर में बताया कि सेब खाया है। इस पर उन्होंने 500 सैंडविच का आर्डर दिया। इसके बाद बच्चों से संवाद किया।
विज्ञापन
उन्होंने बच्चों से अच्छे नम्बर लाने के तरीके पर चर्चा की। बच्चों ने रिवीजन, थोड़ा थोड़ा पढ़ते रहने समेत कई टिप्स बताए। द मिलेनियम स्कूल की प्रकर्षि श्रीवास्तव ने पूछा कि बच्चे टीचर्स का कहना नहीं मानते हैं, तो ऐसे बच्चो को क्या करना चाहिए। इसपर कुछ बताइए। उन्होंने कहा कि बच्चे गुरु का आदर करें क्योंकि वहीं हमें सफलता के शिखर तक पहुँचाते हैं। उन्होंने कहा कि हर हाल में सकारात्मक रहें।मन पॉज़िटिव बहुत कम सोंचता है। नेगेटिव बातें मन मे आती हैं। बहता पानी हमेशा ढाल की तरफ जाएगा।
विज्ञापन
दूसरों के अनुभव से सीखें बच्चे
सांसद राज्यसभा सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि दूसरों के अनुभव से भी बच्चे सीखें। इंटरनेट युग में बच्चे यह जरूर ध्यान दें कि उन्हें दिमाग मे क्या जानकारी रखनी है और क्या नहीं रखनी है।