फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy CM Brajesh Pathak arrived among the exam warriors, answered the questions, also ordered a sandwich

Lucknow News : एग्जाम वारियर्स के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सवालों का दिया जवाब, सैंडविच भी मंगवाया

Thu, 19 Jan 2023 03:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 19 Jan 2023 03:06 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बच्चों से संवाद करते हुए पूछा कि कितने बजे आये थे, बच्चे बोले- सुबह 11 बजे से बैठे हैं। उन्होंने अगला सवाल किया कि कुछ खाया है या नहीं। बच्चों ने एक स्वर में बताया कि सेब खाया है। इस पर उन्होंने 500 सैंडविच का आर्डर दिया। इसके बाद बच्चों से संवाद किया।

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak arrived among the exam warriors, answered the questions, also ordered a sandwich
कार्यक्रम में उपस्थित उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में माल एवेन्यू स्थित चिल्ड्रेन्स अकादमी में बुधवार को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा, एसकेडी निदेशक मनीष सिंह व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


इस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बच्चों से संवाद करते हुए पूछा कि कितने बजे आये थे, बच्चे बोले- सुबह 11 बजे से बैठे हैं। उन्होंने अगला सवाल किया कि कुछ खाया है या नहीं। बच्चों ने एक स्वर में बताया कि सेब खाया है। इस पर उन्होंने 500 सैंडविच का आर्डर दिया। इसके बाद बच्चों से संवाद किया।
विज्ञापन


उन्होंने बच्चों से अच्छे नम्बर लाने के तरीके पर चर्चा की। बच्चों ने रिवीजन, थोड़ा थोड़ा पढ़ते रहने समेत कई टिप्स बताए। द मिलेनियम स्कूल की प्रकर्षि श्रीवास्तव ने पूछा कि बच्चे टीचर्स का कहना नहीं मानते हैं, तो ऐसे बच्चो को क्या करना चाहिए। इसपर कुछ बताइए। उन्होंने कहा कि बच्चे गुरु का आदर करें क्योंकि वहीं हमें सफलता के शिखर तक पहुँचाते हैं। उन्होंने कहा कि हर हाल में सकारात्मक रहें।मन पॉज़िटिव बहुत कम सोंचता है। नेगेटिव बातें मन मे आती हैं। बहता पानी हमेशा ढाल की तरफ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरों के अनुभव से सीखें बच्चे
सांसद राज्यसभा सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि दूसरों के अनुभव से भी बच्चे सीखें। इंटरनेट युग में बच्चे यह जरूर ध्यान दें कि उन्हें दिमाग मे क्या जानकारी रखनी है और क्या नहीं रखनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed